फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहर में निकली साईं बाबा की पालकी

शहर में निकली साईं बाबा की पालकी

Sun, 07 Oct 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शहर में निकली साईं बाबा की पालकी
जौनपुर। शहर के मल्हनी पड़ाव स्थित साईं मंदिर से शनिवार को साईं बाबा की भव्य पालकी निकाली गई। शहर का भ्रमण करने के बाद पालकी साईं नाथ मंदिर पर पहुंची। पालकी में शामिल लोग भजन कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। शहर में कई स्थानों पर साईं बाबा की पालकी पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

सुनील साहू के नेतृत्व में शनिवार को हवन पूजन के बाद साईं बाबा की फूलों से सजी भव्य पालकी निकाली गई। जहां पालकी में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। पालकी शहर के कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, शाही पुल, ओलंदगंज, चौरा माता मंदिर, नखास, सद्भावना पुल होते वापस मल्हनी पड़ाव स्थित साईं मंदिर परिसर पहुंची। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम के समय कथा प्रवचन आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर संजीव जायसवाल, अजीत सोनी, शानू, संजना, रीता मौर्या, अर्जुन यादव आदि लोग शामिल हुए। मंदिर परिसर में मत्था टेककर भक्तों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed