फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ग्रैंड फिनाले में विनर छात्राएं करेंगी प्रतिभाग

ग्रैंड फिनाले में विनर छात्राएं करेंगी प्रतिभाग

Sun, 07 Oct 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ग्रैंड फिनाले में विनर छात्राएं करेंगी प्रतिभाग
जौनपुर। व्हिस्पर च्वॉइस और अमर उजाला की ओर से आयोजित सपनों के उड़ान के ग्रैंड फिनाले में विनर छात्राएं रविवार को प्रतिभाग करेंगी। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंट्री विद्यालय सिद्दीकपुर में मिस इंडिया एशिया पसिफिक 2017 की प्रतिभागी पाखी सिंह, महिला एसओ तारा यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. बीना त्रिपाठी और कराटे प्रशिक्षक सत्या मौर्या छात्राओं को जागरुक करेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी में अमर उजाला सपनों की उड़ान प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्राओं ने निबंध और स्लोगन लिखा। विजेता छात्राओं को अमर उजाला की तरफ से विनर कार्ड दिया गया। महिला संबंधी समस्याओं के लिए छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से व्हिस्पर च्वॉइस और अमर उजाला की ओर से सात सितंबर को दिन में दो बजे सपनों की उड़ान कार्यक्रम का गैंड फिनाले मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर में आयोजित किया गया है। जिसमें विजेता छात्राएं और उनकी मां कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वहां उन्हें महिला बीमारियों के बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. बीना त्रिपाठी बताएंगी। सपनों की उड़ान को लेकर छात्राओं में उत्साह का माहौल रहा। छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। निबंध प्रतियोगिता के आयोजन में प्रधानाचार्य डा. रूचि शर्मा और शिक्षक अंजनी दूबे ने सहयोग किया।
विज्ञापन


जौनपुर। प्रतियोगिता में हिस्सा न ले पाने वाली छात्राएं 9266445445 पर मिस्ड कॉल और 9711260773 पर अपना और अपने शहर का नाम व्हाट्सअप कर पंजीकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed