फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नारद मोह लीला का मंचन देख दर्शक हुए निहाल

नारद मोह लीला का मंचन देख दर्शक हुए निहाल

Sun, 07 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
नारद मोह लीला का मंचन देख दर्शक हुए निहाल
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गुड़ाही रामलीला समिति की ओर से पहले दिन नारद मोह लीला का मंचन किया गया। स्थानीय मजे मजाए कलाकारों ने शंदर्भित प्रसंग का रोचकता पूर्ण चित्रांकन किया। लीला का शुभारंभ पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना, महंत संगमलाल गुप्त व कमेटी के लोगों ने भगवान की झांकी की आरती उतार कर किया। भगवान शिव ने मां पार्वती को विस्तार से श्री राम कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अहंकार भगवान का शत्रु होता है। महर्षि नारद ने घोर तपस्या करने के उपरांत ऋद्धि सिद्धियां प्राप्त कर ली थी और इसी के बल पर काम देव पर विजय प्राप्त की। तो इस पर उन्हें अहंकार हो गया कि इस धरा धाम पर मुझसे बढ़ कर कोई नहीं है। भगवान विष्णु भक्तों में मेरे सिवा कोई दूजा नहीं है। तो देवर्षि नारद के इस दुष्प्रवृत्ति तथा उनसे उपजे अनुचित भावना पर भगवान विष्णु को अपने प्रिय भक्त पर अपार पीड़ा हुई। उन्होंने ने उनके घमंड को तोड़ने के लिए उपाय निकाला। एक सुंदर माया रूपी नगर का निर्माण कर वहां पर एक भव्य स्वयंवर का आयोजन किया। शर्त था कि विश्व सुंदरी जिसके गले में वर माला डालेंगी तो उसके साथ उसका विवाह होगा। जब देवर्षि नारद को भी इस बात की जानकारी हुई तो वे भी इस विवाह महोत्सव में शामिल होने का मन बना लिया। वे भागते हुए भगवान विष्णु के पास गए। और अपनी अभिलाषा प्रगट करते हुए उनसे अपना रूप देने का निवेदन किया। भगवान ने उन्हें बंदर का स्वरूप दे दिया। इस रूप में वे स्वयंवर में हंसी के पात्र बन गए। वहां पर मोहिनी सूरत के रूप में विश्व सुंदरी द्वारा उनका वरण न करने पर उनका अभिमान नष्ट हो गया। आक्रोशित नारद ने भगवान विष्णु को श्राप दिया कि जिस तरह हम स्त्री बिना अकेले हो गए तो उसी प्रकार तुम्हें भी नारी के लिए वन-वन भटकना पड़ेगा। कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार गुप्त ने किया। नारद राकेश जायसवाल, भगवान विष्णु विनोद साहू, प्रभू शंकर जी देवी प्रसाद गुड्डू ने भूमिका निभाई। डायरेक्टर लालबहादुर सिंह के दिशा निर्देशन में कलाकारों ने लीला का मंचन किया। व्यवस्था में आकाश कुमार गुप्त गोलू, क्रान्ति कुमार गुप्त, शैलेंद्र साहू आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed