फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बिजली चोरी करते 26 लोगों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज

बिजली चोरी करते 26 लोगों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज

Sun, 07 Oct 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी करते 26 लोगों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज
जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग ने शनिवार को जिले में अभियान चलाया। इस दौरान बिजली का कनेंक्शन नहीं लेने वालों की जांच की। साथ ही उनको कनेँक्शन लेने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने पर उनके विरुद्घ सख्त कार्यवाई करने की चेतावनी दी।इस दौरान बिना कनेंक्शन के बिजली का उपयोग करने वाले और एक किलोवाट के कनेंक्शन पर एसी आदि चलाने वाले 26 लोगों को पकड़ा गया। जिनके विरुद्घ संबंधित थानें में एफआईआर दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

सौभाग्य योजना के तहत लोगों को कनेंक्शन दिया जा रहा है। लेकिन लोग कनेंक्शन नहीं ले रहे हैं। बिना कनेंक्शन लिए ही चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे हैं। जिसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने अभियान चलाकर बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करने वाले लोगों की जांच करने का निर्देश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिया था। जिसके क्रम में शनिवार को बिजली विभाग द्वारा जिले भर में छोपमारी की। इस दौरान सुरहुरपुर में एक किलोवाट के एक कनेंक्शन पर तीन लोगों द्वारा एसी चलाया जा रहा था। वहीं एक व्यक्ति द्वारा बिना कनेंक्शन लिए ही एसी का प्रयोग करते पाया गया। जिनके विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराया गया। वहीं सोहनी गांव में कटिया लगाकर बिजली का उपभोग करने वाले छह से अधिक लोगों को पकड़ा गया।पकड़े जाने वालों मेंधर्मेन्द्र यादव, चंद्रमा यादव, कैलाश यादव, हीरालाल यादव, नंद लाल यादव , विक्रमा यादव सुभाष यादव बृजेश यादव और अवधनारायण यादव को पकड़ा गया। उनके विरुद्ध केराकत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इसी प्रकार बदलापुर, मुरादपुर,कोठिला, मड़ियाहूं व मछलीशहर आदि स्थानों पर भी छापेमारी में लोगों को पकड़ा गया। इस दौरान कुल 26 लोगों को पकड़ा गया। जिनके विरुद्घ थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed