फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सहायक व अवर अभियंता जल निगम का एक माह का रोका वेतन

सहायक व अवर अभियंता जल निगम का एक माह का रोका वेतन

Sat, 06 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सहायक व अवर अभियंता जल निगम का एक माह का रोका वेतन
जौनपुर। विकास कार्यों में लापरवाही पर छह अभियंताओं का वेतन रोक दिया गया है। पाइप पेयजल योजना की धीमी प्रगति पर जल निगम के सहायक और अवर अभियंताओं का वेतन रोका गया है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने विद्युत कनेक्शन लगवाने व कनेक्शन के फार्म वितरण में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र ग्राम समृद्धि योजना, मनरेगा, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, छात्रवृत्ति, विद्युतीकरण, पोषण मिशन योजना, स्वास्थ्य मिशन, मनरेगा, प्रधानमंत्री सड़क योजना, ग्रामीण पेयजल मिशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। पाइप पेयजल योजना की धीमी प्रगति पर सहायक अभियंता व अवर अभियंता जल निगम का एक माह का वेतन रोकने तथा सौभाग्य योजना के तहत विद्युत कनेक्शन लगवाने व कनेक्शन के फार्म वितरण में लापरवाही बरतने पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुकानों में पालिथीन एवं थर्माकोल पकड़ने के लिए संबंधित अधिकारी छापामारी करें। जनपद में चल रहे सड़क निर्माण के कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने व समस्त सड़को को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाइयों की पर्याप्त मात्रा रखने के निर्देश देते हुए कहा कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों एवं आशाओं का भुगतान शत-प्रतिशत कराया जाए। बैठक में सीडीओ गौरव वर्मा, डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीएसटीओ रामदरश यादव, डीएफओ एपी पाठक, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह व सीएमओ रामजी पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed