{"_id":"5bb7b83f867a5507b3712b41","slug":"15387668901118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 18 शिक्षक, काटा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 18 शिक्षक, काटा एक दिन का वेतन
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों की जांच के लिए गठित टास्क फोर्स टीम की जांच में शुक्रवार को भी 18 शिक्षक ड्यूटी से लापता मिले। अनुपस्थित शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए बीएसए ने संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि रामपुर के खंड शिक्षा अधिकारी मंगरूराम ने प्राथमिक विद्यालय रिकेबीपुर की जांच की। यहां सहायक अध्यापक निर्मला पटेल, रीता देवी अनुपस्थित थी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कशेरू में प्रधानाध्यापक विमला देवी, प्राथमिक विद्यालय डेहुआ में प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार सिंह, दिनेश गुप्ता अनुपस्थित मिले। मडिय़ाहूं के खंड शिक्षाअधिकारी मनोज कुमार यादव ने रामनगर ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय टेकारडीह की जांच की। यहां सहायक अध्यापक उर्मिला देवी हस्ताक्षर बनाकर गायब थीं। केराकत एसडीएम चंद्रेश कुमार सिंह के साथ टास्क फोर्स टीम ने स्कूलों का निरीक्षण किया। जूनियर हाईस्कूल महादेवा में राजेंद्र राम, जूनियर विद्यालय अकबरपुर में राजेश सिंह, चितौना में मिठाईलाल, प्राथमिक विद्यालय चौकिया में अखिलेश कुमार दुबे, शहाबुद्दीनपुर में नीलम सिंह, प्राथमिक विद्यालय हुरहुरी में चंदन सरोज, खेतापुर में शालिनी श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय पचवर में निशा देवी, अमिलिया में सोचन राम, हिसामपुर में निर्मला देवी, देवकली में धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्राथमिक विद्यालय लकठेपुर में ओमप्रकाश यादव अनुपस्थित मिले।