{"_id":"5bb7b816867a55354a46463a","slug":"15387668488-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोभी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोभी ब्लाक प्रमुख की कुर्सी गई
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। डोभी ब्लाक प्रमुख शिवशंकर यादव की कुर्सी शुक्रवार को चली गई। उनके विरुद्घ अविश्वास प्रस्ताव पर पड़े वोटों की गणना उच्च न्यायालय के निर्देश पर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में हुई। इस दौरान कुल पड़े 68 मतों में से 56 मत ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध पड़े थे जबकि सात मत ब्लाक प्रमुख के पक्ष में पड़ा था। पांच मत निरस्त हो गए।
उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को गहमागहमी के बीच डोभी के ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए डाले गए मतों की गिनती शुरू हुई। ब्लाक प्रमुख शिवशंकर यादव के विरुद्ध जरासी की बीडीसी सदस्य विद्या देवी ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस जिलाधिकारी को दिया था। जिलाधिकारी ने सभी पक्षों से बातचीत करने के बाद इस पर 12 फरवरी को मतदान कराया। ब्लाक में कुल 84 बीडीसी सदस्य हैं लेकिन मतदान में केवल 68 सदस्यों ने ही भाग लिया था। शिवशंकर यादव ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर मतदान की प्रक्रिया पर सवाल उठाया था। जिस पर उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश जारी जारी कर दिया था। लिहाजा मतगणना पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई करते हुए मतगणना कर परिणाम घोषित करने का फैसला सुनाया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में केराकत एसडीएम चंद्रेश कुमार सिंह की देखरेख में मतों की गणना हुई। जिसमें 56 मत ब्लाक प्रमुख के विरुद्घ पड़े थे जबकि सात मत ब्लाक प्रमुख के पक्ष में पड़े थे। वहीं पांच मत निरस्त हो गए थे। नतीजे की घोषणा के बाद विद्या देवी के समर्थकों ने खुशी का इजहार किया।
डोभी ब्लाक प्रमुख के विरुद्ध पड़े मतों की गणना उच्च न्यायालय के निर्देश पर कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में की गई। जिसमें ब्लाक प्रमुख के विरुद्घ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है। जिसे शीघ्र ही जिलाधिकारी द्वारा चुनाव आयोग को भेज दी जाएगी।-चंद्रेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी केराकत