फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गांव के विकास से ही समाज में खुशहाली सम्भव-डा. कृष्ण प्रताप

गांव के विकास से ही समाज में खुशहाली सम्भव-डा. कृष्ण प्रताप

Tue, 02 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गांव के विकास से ही समाज में खुशहाली सम्भव-डा. कृष्ण प्रताप
खुटहन। गांव, गरीब, किसान, खेतिहर एवं आम आदमी के बुनियादी विकास से ही समाज में खुशहाली संभव है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी सभी को साथ लेकर और सभी का विकास करने के प्रति संकल्पित है। उक्त बातें भाजपा सांसद डा. कृष्ण प्रताप सिंह ने सोमवार को भाजपा बूथ प्रभारी प्रेमचन्द तिवारी के घर प्रेस वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में जहां सड़कों के मामले में 15 वर्षों से कोई काम नहीं हुआ था वहीं भाजपा सरकार ने गड्ढों में तब्दील पुरानी सड़कों की मरम्मत से लेकर नई सड़क के निर्माण तक विकास का नया पैमाना बनाया है। विद्युतीकरण का कार्य हर गॉव में बिना किसी भेदभाव के चल रहा है। शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। अब बच्चों को विद्यालयों में कान्वेंट स्कूल की तरह से पढ़ाई हो रही है। इसमें आगे और भी सुधार के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। राउतपुर में दिव्यांग बच्चों की सहायता के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी। इस दौरान सांसद डा. केपी सिंह ने लोनिया पट्टी, मकदूमपुर एवं वीरमपुर में जनचौपाल के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बताया। साथ ही विकास कार्यों का स्थलीय जांच कर हकीकत जानी। इस अवसर पर नरेंद्र उपाध्याय, बेचन पांडेय, विनोद तिवारी, अमरनाथ मिश्रा, भाजपा नेता राजन मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed