फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने किया आत्महत्या

ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने किया आत्महत्या

Tue, 02 Oct 2018 01:16 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने किया आत्महत्या
जलालपुर। क्षेत्र के लहंगपुर गांव के पास सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे एक 70 वर्षीय वृद्ध ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेवालाल निवासी मझगवुं कला थाना जलालपुर का दिन में बेटे व बहु से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर वृद्ध घर से निकल गया। परिजन भी कुछ देर बाद उसे खोजते हुए लहंगपुर गांव के पास पहुंचे तो वह रेल लाइन पर मृत मिला। परिजन किसी को सूचना नहीं दिया और शव का दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। तभी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


खुटहन। पटैला बाजार की सब्जी मंडी में सोमवार की शाम पिकअप को ओवरटेक कर आगे निकलने के विवाद को लेकर बाइक सवार युवक ने तमंचा निकाल लिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पिटाई करने बाद पुलिस को सौंपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपतहां थाना क्षेत्र के भगासा गांव निवासी अभिषेक मिश्रा पुत्र दिनेश अपनी बाइक से पटैला बाजार से घर जा रहा था। सब्जी मंडी के पास आगे चल रही पिकअप गाड़ी से पास लेने के चक्कर में इसी बाजार निवासी चालक संजय पुत्र राम मिलन मौर्या से विवाद हो गया। गाली गलौच के बाद मामला हाथापाई पर आ गया। तभी युवक ने तमंचा निकाल लिया। मौके पर पहुचे ग्रामीणो ने उसे पकड़ जमकर पिटाई कर दिया। पकड़े गये युवक के पास से पुलिस ने एक तमंचा और जिन्दा कारतूस बरामद किया है।

मीरगंज। जंघई सरायममरेज स्टेशन के बीच बरुणा नदी पुल के पास वाराणसी से कुर्ला जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर एक 50 वर्षीय महिला ने जान दे दी।

कामायनी ट्रेन सोमवार लगभग 6 बजे शाम जब वरुणा नदी पुल के पास पहुंची। तभी एक महिला ट्रेन के सामने कुदकर जान दे दी। ड्राईवर ट्रेन को रोककर जंघई स्टेशन सूचना दिया। स्टेशन मास्टर के मेमो के बाद आरपीएफ एएसआई रामराज यादव व सविंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। आऊटर सिग्नल के बाहर होने पर सरायममरेज थाना को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed