फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दस लाख गाडिय़ां, दस ट्रैफिक पुलिस

दस लाख गाडिय़ां, दस ट्रैफिक पुलिस

Tue, 02 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
दस लाख गाडिय़ां, दस ट्रैफिक पुलिस
जौनपुर। कारों, बसों और अन्य वाहनों की संख्या रोज बढ़ रही है। जिले में तकरीबन आठ लाख वाहन पंजीकृत हैं। दो लाख वाहन अन्य प्रदेशों एवं जिलों के चल रहे हैं। इससे शहर की यातायात व्यवस्था ध्वस्त है, जिसे संभालने के लिए जिले में महज दस ट्रैफिक के सिपाही हैं। ट्रैफिक मैनेजमेंट ठीक नहीं होने के कारण हर रोज जाम से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा। जिस दिन जाम न लगता हो। सबसे अधिक परेशानी लोगों को रेलवे क्रासिंग सीहीपुर और जगदीशपुर में होती है। जहां दोनों तरफ से गाड़ियां खड़ी हो जाती और घंटों जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

प्रशासन ने शहर में ट्रैफिक प्लान बनाया था लेकिन वह दो-चार दिन में ही ध्वस्त हो गया। ओलंदगंज के लिए एकल व्यवस्था की गई है जो काफी हद तक सफल है। ट्रैफिक पुलिस की कमी की वजह से हाइवे पर ट्रैफिक मैनेजमेंट ठीक नहीं हो पा रहा है। गाड़ियों की तादात अपेक्षाकृत अधिक है। हर रोज कोई न कोई धरना प्रदेश और वीआईपी मूवमेंट रहता है। जिसकी वजह से ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाती है। आकड़ों के लिहाज से देखें तो ट्रैफिक पुलिस में एक टीएसआई और नौ सिपाही तैनात हैं। इसके अलावा 55 होमगार्ड हैं। जिसमें से अधिकतर होमगार्ड ट्रेंड नहीं हैं। जबकि जिले में रजिस्टर्ड गाड़ियों की संख्या में बढ़कर आठ लाख हो गई है। माना जा रहा है कि दो लाख अन्य प्रदेशों और जिलों की गाड़ियां संचालित होती है। ऐसे में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकना और हर रोज लगने वाला जाम से लोगों को निजात दिलाना एक बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन



जौनपुर। वैसे तो शहर में 50 से अधिक चौराहे हैं, जिसमें 34 पर जाम लगता है। इनमें जेसीज चौराहा, चंद्रा होटल तिराहा, चौरा माता मंदिर, जेपी होटल, पकड़ी तिराहा, किशन कॉफी हाउस तिराहा, मछलशहर पड़ाव तिराहा, बदलापुर पड़ाव तिराहा, जहांगीराबाद चौराहा, ओलंदगंज चौराहा, फलवाली गली, भाजपा कार्यालय तिराहा, राजभवन तिराहा, सद्भावना तिराहा, अशोक टाकीज तिराहा, चहारसू चौराहा, कोतवाली चौराहा, अटाला मस्जिद चौराहा, सेंट पैट्रिक स्कूल, भंडारी रेलवे स्टेशन, मातापुर रेलवे क्रासिंग, कलेक्ट्रेट गेट, टीडी कालेअ दक्षिणी गेट, वाजिदपुर तिराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा, सीहीपुर रेलवे क्रासिंग, जोगियापुर पुल ऊपर, सिपाह क्रासिंग इस पार, सिपाह रेलवे क्रासिंग उस पार, सिपाह तिराहा, कचगांव तिराहा, रोडवेज तिराहा, अंबेडकर तिराहा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


]
जौनपुर। टीएसआई विजय प्रताप सिंह का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस के पास नौ सिपाहियों के अलावा 55 होमगार्डों हैं। ट्रैफिक सिपाहियों की महीने में पांच से छ: दिन वीआईपी मूवमेंट में जिले से बाहर ड्यूटी लगती है। 34 चौराहों पर दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाना जरूरी है, जिसके लिए पर्याप्त फोर्स होनी चाहिए। जो फोर्स उपलब्ध है उसको लेकर सही तरीके से ट्रैफिक मैनेज करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed