फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिला पंचायत सदस्य ने सैकड़ो समर्थकों संग थाने का किया घेराव

जिला पंचायत सदस्य ने सैकड़ो समर्थकों संग थाने का किया घेराव

Fri, 21 Sep 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य ने सैकड़ो समर्थकों संग थाने का किया घेराव
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास के जांच को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट को लेकर गुरुवार को सिकरारा की जिलापंचायत सदस्य कुसुम कनौजिया अपने सैकड़ो समर्थकों संग सिकरारा थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन

बुधवार को जिलापंचायत सदस्य द्वारा प्रधानमंत्री आवास का लाभ अपात्र को दिए जाने की शिकायत पर जांच करने पहुची टीम के सामने प्रधान कमलावती यादव के पति और जि पं सदस्य पति में मारपीट हो गई थी। जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि प्रधानपति व उनके सहयोगियों ने उनके पति व पेशे से शिक्षक फुर्तीलाल कनौजिया व उनके सहयोगियों की लात घूसों से पिटाई कर जाति सूचक शब्दो का प्रयोग किया था। पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह अड़ गई कि जब तक दलित उत्पीडन का मुकदमा दर्ज नही किया जाता तब तक वे समर्थकों संग थाने पर धरना देगी।थानाध्यक्ष की सूचना पर सीओ सदर विनय द्विवेदी मौके पर पहुँच गए उनके निर्देश पर जिलापंचायत सदस्य पति फुर्तीलाल की तहरीर पर प्रधानपति वीरेंद्र यादव,उनके सहयोगी सुरेश कुमार यादव,लक्ष्मीशंकर ,बृजेश यादव व एक अन्य के विरुद्ध 323,504,506,आईपीसी तथा एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद ही धरना समाप्त हुआ। उधर प्रधान पति वीरेंद्र यादव ने थाने पर बुधवार को ही तहरीर दी थी कि गाँव में ब्लाक से प्रधानमंत्री आवास आवंटन की जांच टीम अपना काम कर रही थी तभी फुर्ती लाल अपने पचासों समर्थकों के साथ पहुंच कर उन्हें व उनके पास बैठे ग्रामीणों को मारने पीटने लगे। गली गलौज करते हुए धमकी देने लगे कि यहाँ से भाग जाओ नहीं तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed