{"_id":"5ba3f196867a557ea37f5cba","slug":"153747085110100-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में वंदना रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में वंदना रही प्रथम
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरामऊ। राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय खेलकूद दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में वंदना गुप्ता केराकत प्रथम व किरन पाल केराकत दूसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में साधना मिश्र सिंगरामऊ प्रथम व पूजा यादव बदलापुर दूसरे स्थान पर रहीं।
सब जूनियर वर्ग में अदिति मिश्रा सिंगरामऊ प्रथम व पूजा सरोज मछलीशहर दूसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर सीनियर में आयुषी पाल मड़ियाहूं ने प्रथम व रीमा यादव केराकत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर में आदृति सिंह सिंगरामऊ ने प्रथम व पूजा सरोज मछलीशहर ने द्वितीय स्थाना प्राप्त किया। 400 मीटर सीनियर दौड़ में रीना केवट सिंगरामऊ व प्रतिमा सिंह बदलापुर क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर 400 मीटर दौड़ में पिंकी यादव केराकत व रागिनी गुप्ता मड़ियाहूं क्रमश: प्रथम व द्वितीय पर रहीं। सब जूनियर में श्रेया मिश्रा सिंगरामऊ व मुस्कान सरोज केराकत क्रमश: प्रथम व द्वितीय रही। 800 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में सविता यादव मछलीशहर प्रथम व किरन यादव केराकत ने दूसरे स्थान पर रहीं। गोला प्रक्षेप में सीनियर वर्ग में अंशु गुप्ता मड़ियाहूं व भारती चौहान मड़ियाहूं ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो में अर्चना सरोज सिंगरामऊ ने प्रथम व मनीषा यादव केराकत द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग सीनियर में 5 किमी दौड़ में सुनील यादव शाहगंज व मंगला प्रसाद सिंगरामऊ क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर कालेज के प्रबंधक जय सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य कैप्टन टीएन सिंह, प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सिंह, बृजेश सिंह, आनन्द सिंह, संजय सिंह, सुरेश मौर्य आदि मौजूद रहे।