फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सांसद आदर्श गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

सांसद आदर्श गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 21 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सांसद आदर्श गांव के लोगों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
जौनपुर। भाजपा सांसद केपी सिंह द्वारा गोद लिए गए आदर्श गांव बूढ़ूपुर के लोगों ने विकास न होने के विरोध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पीएम मोदी को संबोधित 28 सूत्री पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। केंद्रीय मानवाधिकार सेवा संगठन के बैनर तले कलेक्ट्रेट में जुटे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आदर्श गांव में विकास के लिए जो सपना दिखाया गया था, वह आज तक पूरा नहीं हो सका। ऐसे में जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है।
विज्ञापन

पत्रक में कहा गया है कि सांसद द्वारा गांव को गोंद लेने के बाद वादा किया गया था कि गांव में 827 आवास बनाए जाएंगे। एक हजार शौचालय एक अस्पताल, एक डिग्री कालेज, पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्तांओं की नियुक्ति, आरसीसी सड़क, स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, एक बैंक की स्थापना, पानी निकासी के लिए अंडरग्राउंड नाली का निर्माण, खेलकूद का मैदान, तीन किमी पक्की सड़क का निर्माण, वृद्धा आश्रम का निर्माण समेत विकास के अन्य सपने दिखाए गए थे। लोगों का कहना है कि पीएम सांसद को निर्देशित करें कि ग्रामीणों से जितने वादे किए गए थे उसे तीन महीने के भीतर पूरा करने का काम करें। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों में केंद्रीय मानवाधिकार संगठन के राजेश सूर्यवंशी, केके विश्वकर्मा, बाबूराम गौतम, सर्वेश कुमार, चंद्रेश कुमार, अरविंद निषाद, विजय बहादुर, राजेंद्र प्रसाद, बिहारीलाल, सुगना देवी, कूला देवी, राजेंद्र प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed