फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   31 अक्तूबर तक चलेगा वोटर सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण

31 अक्तूबर तक चलेगा वोटर सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण

Fri, 21 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
31 अक्तूबर तक चलेगा वोटर सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण
जौनपुर। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत जिले में एक सितंबर से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा मतदाता सूची का सत्यापन घर-घर जाकर किया जा रहा है। यह कार्य 31 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 9 सितंबर, 23 सितंबर, 7 अक्टूबर, 14 अक्टूबर व 28 अक्टूबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। जिसमें मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने व निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों को दूर किया जाएगा। जिससे त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार होगी। बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची के घर-घर सर्वे के दौरान यदि किसी व्यक्ति जिसकी उम्र एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण होगी और उनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है। उनसे फार्म-6 भरवाये जाने का कार्य भी किया जाएगा और साक्ष्य के रूप में जन्म व निवास प्रमाणपत्र भी बीएलओ व पदाभिहित अधिकारी द्वारा प्राप्त करते हुए संबंधित व्यक्ति को फार्म-6 की प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है। मतदाता सूची में विद्यमान डुप्लीकेट, शिफ्टेड एवं मृतक मतदाताओं के अपमार्जन हेतु निर्धारित प्रारूप-7, किसी प्रविष्टि में संशोधन हेतु प्रारूप-8 एवं विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत यदि किसी मतदाता का नाम उसी विधान सभा में किसी मतदेय स्थल पर दर्ज है और वह किसी अन्य मतदेय स्थल पर स्थानान्तरित कराना चाहता है तो प्रारूप-8 ए भरकर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकता है। इसके अतिरिक्त आवेदन पत्र नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर आनलाइन अपलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed