फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   तिथि फिर बढ़ी,15अक्तूबर तक किसानों का होगा पंजीयन

तिथि फिर बढ़ी,15अक्तूबर तक किसानों का होगा पंजीयन

Fri, 21 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
तिथि फिर बढ़ी,15अक्तूबर तक किसानों का होगा पंजीयन
जौनपुर। धान बेचने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना आवश्यक है। इसके लिए फिर तिथि बढ़ गई है। अब 15 अक्टूबर तक किसान पंजीयन
विज्ञापन

करा सकेंगे। जिसके तहत जिले में अभी तक मात्र 4200 किसानों ने धान बेचने के लिए अपना पंजीयन कराया है। जबकि जिले में कुल छह लाख 55 हजार किसान हैं।
जिले में धान खरीद करने का लक्ष्य अभी नहीं आया है। लेकिन धान खरीद करने की तैयारी शुरू हो गई है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी, जो 28 फरवरी तक चलेगा। धान खरीद के लिए कुल 67 धान क्रय केंद्र भी बनाये गए हैं। वहीं किसानों को धान बेचने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े और किसान आसानी से अपना धान क्रय केंद्रों को बेच सके, इसके लिए सरकार द्वारा आए निर्देशों के क्रम में किसानों का पंजीकरण किया जा रहा है। लेकिन काफी कम किसानों के पंजीकरण कराए जाने को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने एक बार फिर तिथि बढ़ा दी है। अब किसान 15 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसके पहले 30 अगस्त व 15 सितंबर तक तिथि निर्धारित की गई थी। बता दें कि जिले में कुल एक लाख 59 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। जिले में कुल छह लाख 55 हजार किसानों में से अभी तक मात्र चार हजार 200 किसानों ने पंजीकरण कराया है।

इनसेट:
किसानों को पंजीयन कराने की तिथि सरकार द्वारा फिर बढ़ा दी गई है। अब किसान 15 अक्टूबर तक धान बेचने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। अभी तक 4200 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पंजीकरण कराने वाले किसानों का ही धान क्रय क्रेंद्रों द्वारा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

महेश श्रीवास्तव
जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed