{"_id":"5ba296ed867a557f714f7a27","slug":"153738210612-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर व प्रिंटर खराब होने से खाताधारक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर व प्रिंटर खराब होने से खाताधारक परेशान
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जफराबाद। यूनियन बैंक की जफराबाद शाखा में बुधवार को दोपहर नेटवर्क फेल होने उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। प्रबंधक ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। बुधवार को सुबह पैसे के लिए लेनदेन के लिए दर्जनों उपभोक्ता बैंक शाखा जफराबाद में पहुंच गए।
लगातार तीन दिन से बीएसएनल का नेटवर्क फेल है। बुधवार को भी सुबह से ग्राहकों लंबी कतार लग गई थी। मगर काउंटर पर कोई काम ही नहीं हो रहा था। कर्मचारी नेटवर्क की खराबी की बात कह रहे थे। दोपहर तक लोग नेटवर्क दुरुस्त होने का इंतजार करते रहे लेकिन उसके बाद उनका धैर्य जवाब दे गया। उसके बाद उपभोक्ता प्रदर्शन करने लगे। यूनियन बैंक के मैनेजर तपन भट्टाचार्य ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने उपभोक्ताओं को बताया कि यह समस्या बैंक कि नहीं बल्कि बीएसएनल नेटवर्क खराब होने की है। बीएसएनल अधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान केबल कट गई है। उधर, यूनियन बैंक के मुफ्तीगंज और तरियारी की शाखा में आए दिन सर्वर फेल होने और प्रिंटर खराब होने से लोग परेशान है। उनको पैसा निकाले ही वापस घर लौटना पड़ता है। जिससे वे अपने आवश्यक काम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बैंक का काम भी प्रभावित होता रहता है।