{"_id":"5ba14634867a557ea40c88b7","slug":"15372959065-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क ध्वस्त होने से पांच दिनों से बैंकिंग कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क ध्वस्त होने से पांच दिनों से बैंकिंग कार्य ठप
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। बीएसएनएल की मेन केबल कही से कट जाने से पांच दिनों से सेवा पूरी तरह से ठप हैं। जिससे क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है। विकास खंड में मात्र एक बैंक एसबीआई है। इसका नेट एरटेल से संचालित है। बैंक सेवा बंद हो जाने से ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। विगत शुक्रवार से बीएसएनएल नेटवर्क खराब है। जिससे तिघरा, शेरपुर छित्तूपुर, विशुनपुर और जमुनियां शाखा के अलावा काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक शाखा बनुआडीह, तिघरा और डिहिया मे भी सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। वहीं डाक घर मे भी नेट बैंकिंग सेवा बंद है। इसके चलते ग्राहकों को तमाम फजीहत झेलनी पड़ रही है। लोग बैंकों से बैरंग वापस लौट रहे हैं। शाखा प्रबंधक विशाल कर्माकर ने बताया कि इसकी शिकायत टीडीएम से की गई है।