{"_id":"5ba145c8867a55013061ba7f","slug":"153729579812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं ने किया डाक डाकघर पर विरोध प्रदर्शन--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं ने किया डाक डाकघर पर विरोध प्रदर्शन--
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। नगर पंचायत स्थित डाकघर पर मंगलवार को सुबह डाकघर के कर्मचारियों की लापरवाही से खफा होकर उपभोक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि डाकघर में स्टाफ नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
डाकघर पर पिछले चार माह से केवल एक कर्मचारी तैनात है। ऐसे में पोस्टमास्टर संजय सिंह अकेले उपभोक्ताओं से संबंधित सभी कार्य को नहीं निपटाते। आए दिन कई उपभोक्ता सुबह से शाम तक इंतजार कर बिना काम हुए वापस लौट जाते थे। मंगलवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट गया। वह डाकखाने के बाहर विरोध प्रदर्शन करने लगे। विरोध प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने बताया कि वह जमा खाता खोलने के लिए एजेंट को दो माह से पैसा दिए हैं, लेकिन उनका खाता नहीं खोला जा रहा है। पूनम ने बताया कि उनके खाते में कुल 35 हजार रुपये हैं। दो माह से अपने ही पैसे के लिए दौड़ रही हैं। उनका पैसा नहीं दिया जा रहा है। शाह बड़ेपुर के निवासी राकेश प्रजापति और जफराबाद निवासी सहारा सिंह ने बताया कि उनका एफडी का पैसा डाकघर में जमा है। इलाज के लिए पैसे की जरूरत है। कई दिनों से वह डाकखाने का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनका पैसा नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने डाकघर में उपभोक्ताओं को बैठने के लिए कुर्सी, पंखा, बिजली, पानी आदि की कोई व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की। पोस्ट मास्टर संजय सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि डाक घर पर पिछले चार माह से मुझे अकेले नियुक्त किया गया है। डाक अधीक्षक को उक्त समस्या की सूचना दे दी गई है। डाक अधीक्षक गौरी शंकर सिंह ने बताया की जफराबाद डाक घर पर पोस्ट मास्टर के सहयोग के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त कर दिया गया है। कर्मचारी इस समय ट्रेनिंग पर गया हुआ है। जल्द ही डाक घर पर तैनात कर दिया जाएगा।