{"_id":"5ba14542867a557f015d2318","slug":"15372956643-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह- जगह आयोजित की गई विशेष शिविर, मरीजों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह- जगह आयोजित की गई विशेष शिविर, मरीजों का हुआ इलाज
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के 22 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष शिविर के दूसरे दिन भी मरीजों का इलाज किया गया। यह शिविर 25 सितंबर तक चलेगा। शिविर में मरीजों को दवाएं दी गईं और उनकी शूगर एवं आंखों की जांच की गई।
सिकरारा: राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पर मंगलवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में 65 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करके उन्हें आवश्यक सलाह और नि:शुल्क दवाएं दी गईं। सीएचसी चांदपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. श्यामधर ने बताया कि सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। उसी क्रम में प्रदेश में विशेष सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। ब्लॉक के अलग-अलग गांवों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले का स्थानीय आशा बहुओं तथा मिडवाइफ के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया गया था, जिससे धात्री महिलाओं की संख्या अच्छी रही। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. अनुराधा मिश्र, सरोज सिंह, रीता देवी, चंद्रकला उपाध्याय तथा वार्ड ब्वाय राजाराम व अशरफ आदि रहे।
विज्ञापन
बक्शा: उच्च सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलापार बक्शा पर मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में कुल 254 मरीजों की जांच के पश्चात नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने मरीजों से पूछताछ की। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में लागू की गई स्वास्थ्य सेवाओं की विधिवत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रसव के दौरान मिलने वाली सुविधाओं को बताया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एके सिंह के साथ अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि शिविर में शुगर, हीमोग्लोबिन, टायफाइड, मलेरिया, डेंटल के कुल 254 मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर भाजपा नेता राजमणि सिंह, सतीश दूबे, शैलेंद्र दूबे, सूर्यप्रकाश चौबे, अवनीश दूबे, आशीष जायसवाल, विपिन पांडेय, मोनू गुप्ता के अलावा शिविर में डॉ. आलोक रघुवंशी, डॉ. मनीष सोनकर, फार्मासिस्ट ओमप्रकाश, नेत्र सहायक जयप्रकाश रश्मि, साधना आदि मौजूद रहीं।
अस्पताल के नाम पर लाखों खर्च, इलाज के लिए भटक रहे मरीज
सुजानगंज। सुजानगंज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटहा में मरीजों के इलाज के नाम पर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी लोगों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। वर्ष 2000 से संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा कक्ष के अलावा चिकित्सक आवास सहित तीन आवासीय कक्ष भी बना है। लेकिन कई वर्षों से यहां किसी चिकित्सक द्वारा निवास न करने से सभी आवास सरपत के झुरमुट में छुप गए हैं।
तेजी से बढ़ रहे संक्रामक रोग से पीड़ित मरीजों के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहा है। इस अस्पताल के चिकित्सक केवल विभागीय अभिलेखों में ही मरीजों का इलाज करते आ रहे हैं। स्थानीय फार्मासिस्ट के सहारे यह अस्पताल दिन में सुबह 9 बजे से शाम तीन बजे तक खुला रहता है लेकिन उनके बाद बीमार अस्पताल को देखने वाला कोई नहीं होता है, ऐसी परिस्थिति में मरीजों के इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ता है ।