{"_id":"5b956cd8867a557eaf186df8","slug":"153651936913-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया कीनाराम जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया कीनाराम जन्मोत्सव
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। हरिहरपुर गांव में अघोरेश्वर संत कीनाराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह के दूसरे दिन रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर मरीजों की जांच की गई। साथ ही भंडारे का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
सर्वेश्वरी समूह के जौनपुर शाखा की ओर से बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम हरिहरपुर स्थित अघोरेश्वर संत कीनाराम की तपोस्थली पर किया गया। पहले दिन शनिवार को हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। जबकि दूसरे दिन रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 1135 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। अंत में भंडारे का आयोजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया। मरीजों की जांच डा. अरविंद कुमार श्रीवास्तव,डा. हरिशंकर सिंह, डा. स्पृहा सिंह, डा. शिल्पी सिंह, डा. रंजीत सिंह, डा. नमिता सिंह, डा. अनिल सिंह,डा. केजी सिंह, डा. नवीन सिंह,डा. राजेश, डा. एएन कौशिक, डा. वीके सिंह, डा. तेज सिंह, डा. जयेश सिंह,डा. एसआर सरोज ,डा. जेबी सिंह ने किया। महंत राजू बाबा ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अश्वनी सिंह, दरोगा सिंह, समर बहादुर सिंह, विनय कुमार सिंह, गोपाल उपाध्याय,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।