{"_id":"5b941866867a557eb715bb97","slug":"15364322169-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने चौपाल लगाकर ग्राम सभा की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने चौपाल लगाकर ग्राम सभा की समीक्षा
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के ताला मझवारा ग्राम में शनिवार को जफराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम सभा में कराए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने बिजली, पानी, राशन कार्ड, शौचालय, विधवा पेंशन और शादी अनुदान योजना आदि के बारे में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय मिश्रा व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि शंकर चौबे से जानकारी प्राप्त की।
ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ने बताया कि ताला मझवारा ग्राम सभा में चार आवास बनकर तैयार हो गए हैं। विधवा पेंशन के लिए तीन प्रस्ताव भेजे गए हैं। 12 विधवाओं का पुन: सर्वे किया गया है। 20 वृद्धों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। एक प्रस्तावित है तथा 46 का सर्वे किया गया है। ग्राम सभा में 24 लोगों को दिव्यांग पेंशन मिल रही है। एक का प्रस्ताव भेजा गया है। शौचालय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि निरीक्षण कर 67 पात्रों की सूची प्राप्त हो गई है। बाकी लोगों के लिए भी प्रयास किया जा रहा है। जांच कर सूची भेजी जाएगी। अंत्योदय तथा 396 पात्र गृहस्थ का लाभ लोगों को मिल रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने बताया कि पूरे ग्राम सभा में लगभग 7.30 किलोमीटर खड़ंजा का कार्य तथा ग्राम सभा के 14 लोगों के दरवाजे पर हैंडपंप सोकपिट बनवा दिया गया हैं। 20 लोगों का प्रस्ताव भेजा गया है।