फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पर्यावरण की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी

पर्यावरण की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी

Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण की सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी

विज्ञापन
सुजानगंज। शनिवार को रघुवीर महाविद्यालय थलोई में पं. बांकेलाल तिवारी स्मृति में आयोजित पौधरोपण अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी उदयवीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की नैतिक जिम्मेदारी हम सबकी है। प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आप सब लोग पर्यावरण संरक्षण अपनी दिनचर्या में शामिल करें। कार्यक्रम के शुरुआत में उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधे भी लगाए। विशिष्ट अतिथि वेदप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि पौधों से मित्रवत व्यवहार रखें । प्रतिदिन सुबह- शाम पौधों की देखरेख अवश्य करें। कार्यक्रम को चंद्रेश मिश्र, सूर्यमणि त्रिपाठी आदि ने भी संबोधित किया। इससे पहले अतिथियों ने पं. बांकेलाल तिवारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अध्यक्षता डा. जयप्रकाश त्रिपाठी तथा संचालन डा. संतोष उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को एक-एक पौधा भेंट किया गया। संयोजक शशिभूषण तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. विनय कुमार त्रिपाठी, विजय मिश्र, सुधीर तिवारी, रामदयाल दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed