फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   15 तक बढ़ी रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि

15 तक बढ़ी रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि

Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
15 तक बढ़ी रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि

विज्ञापन
जौनपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के तहत मूल्य समर्थन योजना में धान क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों के रजिस्ट्रेशन कराने की तिथि बढ़ गई है। अब 15 सितंबर तक किसान रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।किसान डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट एफसीएस डाट यूपी डाट एनआईसी डाट इन पोर्टल, जन सूचना केंद्र, इंटरनेट कैफे पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किसान अपने धान आसानी से बेंच सके। उनको दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए सरकार द्वारा पंजीयन कराने वाले किसानों से ही धान व गेहूं की खरीद करने का निर्देश दिया है। जिसके क्रम में खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के तहत मूल्य समर्थन योजना के उन्हीं किसानों का धान क्रय केंद्रों द्वारा खरीदा जाएगा, जो अपना रजिस्ट्रेशन कराए रहेंगे। किसानों को रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 30अगस्त थी। लेकिन सरकार द्वारा इसे बढ़कार 15 सितंबर कर दिया गया है। जिससे अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन हो सके। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए किसानों को खतौनी, पहचान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि की छायाप्रति देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed