फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शिक्षिका ने लगाया भोजन में कीड़ा होने का आरोप

शिक्षिका ने लगाया भोजन में कीड़ा होने का आरोप

Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका ने लगाया भोजन में कीड़ा होने का आरोप

विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खजुरहट में में तैनात एक शिक्षिका ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया और उसमें कीड़ा मिलने की बात कही है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा. राजेंद्र सिंह इस मामले की जांच बैठा दी है। शनिवार को जांच दल ने विद्यालय में जाकर छात्राओं व अन्य शिक्षिकाओं का बयान लिया। ज्यादातर लोगों आरोप को बेबुनियाद बताया है। बताया जा रहा है कि आरोप प्रत्यारोप शिक्षकों के दो गुटों में आपसी विवाद के चलते किया जा रहा है।

विद्यालय में वार्डेन चांद्रना त्रिपाठी सहित तीन पूर्णकालिक, दो अंशकालिक शिक्षिकाएं, तीन रसोइया व एक चौकीदार तैनात हैं। आवासीय विद्यालय में कुल 73 छात्राएं पढ़ रही हैं। विद्यालय की सामाजिक विषय की अध्यापिका सुमन लता ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि उनके खाने में छह सितंबर की रात कीड़ा मिला था। इसी मुद्दे पर अध्यापिकाओं के दो गुट हो गए। उनमें आरोपों-प्रत्यारोपों दौर शुरू हो गया। यह बात जिला मुख्यालय तक पहुंची तो बीएसए ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला समाख्या रजनी सिंह व ब्लॉक कोआर्डिनेटर ऊषा शर्मा के नेतृत्व में जांच टीम भेजी थी। उनके साथ एसडीएम जेएन सचान ने खंड शिक्षाधिकारी शैलपति यादव व कोतवाल अनिल कुमार सिंह भी थे। जांच दल ने छात्रा राधा, काजल, सुरेखा, रोशनी, रिमझिम सहित कई छात्राओं व कार्यरत स्टाफ से बयान लिया। खंड शिक्षाधिकारी शैल पति यादव ने बताया कि भोजन से जो चीज मिली है, वह कीड़ा नहीं बल्कि घास जैसी लग रही है। जांच में आपसी विवाद की बात पता चली है। वार्डेन और अध्यापिका सुमन लता में आपसी खींचतान का मामला भी सामने आया है। इसकी जांच कराई जोगी। वह अपनी प्राथमिक जांच आख्या बीएसए को भेज देंगे। वार्डेन सहित सभी शिक्षिकाओं को सोमवार को अपने कार्यालय में अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिये तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed