{"_id":"5b941452867a557fe059829b","slug":"15364311719-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो दो अक्टूबर तक कहां होगा जिला ओडीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो दो अक्टूबर तक कहां होगा जिला ओडीएफ
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिला दो अक्टूबर तक खुले में शौच मुक्त घोषित करना संभव नहीं है। तब तक सभी घरों में दो अक्तूबर के बाद दो लाख 37 हजार 786 घरों में शौचालय बनवाए जाएंगे। दरअसल प्रशासन ने बेसलाइन सर्वे कराने के बाद पाया कि लगभग तीन लाख घरों में शौचालय नहीं है। पहले स्वच्छ भारत मिशन के तहत वर्ष 2012 की जनसंख्या के हिसाब से सर्वे कराया था।
प्रशासन ने वर्ष 2012 में सर्वे कराया था। उसके आधार पर ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा था। उस समय चार लाख 29 हजार घरों में शौचालय बनवाए जाने थे, जिसमें अभी 48, 923 शौचालय नहीं बन पाए हैं जबकि महज 24 दिन ही शेष हैं।बरसात के चलते यह काम भी पूरा होता नहीं दिख रहा है। प्रशासन यह काम पूरा करके दो अक्टूबर को जिले को ओडीएफ घोषित करने की तैयारी में है। हालांकि यह काम भी पूरा होता नहीं दिख रहा।
प्रशासन ने बेस लाइन वर्ष 2012 के बाद के घरों का सर्वे कराया तो पता चला कि छह साल में तीन लाख पांच हजार 440 परिवार ऐसे हो गए हैं, जिनके यहां शौचालय नहीं है। विभाग ने जांच करने के बाद पाया कि 67 हजार 532 परिवारों अपात्र पाया जबकि तय मानक के मुताबिक दो लाख 37 हजार 786 घरों को अनुदान देकर शौचालय बनवाने होंगे। यह काम दो अक्टूबर के बाद किया जाना है। जाहिर है कि इसके बिना जिले को पूरी तरह खुले में शौच मुक्त बनाना संभव नहीं होगा। यह आंकड़ा अब तक बने शौचालयों के आधे से ज्यादा है।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन योजना के बेस लाइन सर्वे 2012 के बाद अब तक तीन लाख पांच हजार 440 परिवार बढ़े हैं, जिनमें दो लाख 37 हजार 908 पात्र पाए गए हैं। जिनको दो अक्तूबर के बाद शौचालय बनवाने का काम किया जाएगा।-गौरव वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी
शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले होंगे दंडित
मछलीशहर। ब्लाक सभागार में शुक्रवार की रात जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। शासन द्वारा शौचालय निर्माण के लिए जारी संपूर्ण धनराशि का उपयोग न करने वाले कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। देर तक चली बैठक में मुंगराबादशाहपुर और मछलीशहर ब्लाक के कर्मचारियों ने भाग लिया। डीएम ने ओडीएफ योजना के लिए चयनित गांवों में शौचालय निर्माण के बारे मे जानकारी प्राप्त की। उन्होंने हर हालत में लक्ष्य को पूरा करने की हिदायत देते हुए शासन द्वारा शौचालय निर्माण के लिए आवंटित संपूर्ण धनराशि का उपयोग कर निर्माण निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में खंड विकास अधिकारी मुंगराबादशाहपुर जयेश कुमार, एडीओ पंचायत मछलीशहर कुंवरसाहब सिंह आदि उपस्थित रहे।