फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहर के 40 फीसदी क्षेत्रों में अभी भी फैला है बिजली तारों का जाल

शहर के 40 फीसदी क्षेत्रों में अभी भी फैला है बिजली तारों का जाल

Tue, 04 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
शहर के 40 फीसदी क्षेत्रों में अभी भी फैला है बिजली तारों का जाल
तारों का जाल
जौनपुर। शहर को तारों के जाल से मुक्ति दिलाने के लिए भूमिगत केबल बिछाने का काम शुरू किया गया। बिजली विभाग की सुस्ती के चलते 40 फीसदी इलाकों में भूमिगत केबिल का काम नहीं हुआ है। सड़कें खोद कर छोड़ दी गई हैं। लिहाजा तारों के जाल से तो मुक्ति नहीं ही मिली, उल्टे सड़कों पर चलना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

नगर के 40 फीसदी क्षेत्रों में अभी भी बिजली का अंडर ग्राउंड केबिल नहीं बिछाया जा सका है जबकि काम पूरा करने की मियाद महज दो महीने बाकी है। शहर के तमाम इलाकों में बिजली के तारों का जाल फैला हुआ है, जिससे आए दिन फाल्ट के चलते बिजली गुल होती रहती है। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पैसे के अभाव में काम रुका हुआ है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र की आबादी लगभग तीन लाख है, जिसमें कुल 40 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। शहर क्षेत्र में भी लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए अंडरग्राउंउ केबिल डाली जा रही है। इसके लिए 30 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। कार्य को अक्तूबर 2018 में पूरा करने का समय भी निर्धारित किया गया था। काम के लिए 15 करोड़ रुपए जारी हुए तो वर्ष 2017 में शहर में अंडर ग्राउंड केबिल डालने का कार्य शुरू किया गया लेकिन अभी तक शहर क्षेत्र के 60 फीसदी क्षेत्रों में ही अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने का कार्य ही पूरा कर पाया है और काम रुक गया है। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण तृतीय एससी सोनोरिया का कहना है कि अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने के लिए स्वीकृत धनराशि 30 करोड़ में से मात्र 50 फीसदी धनराशि ही मिल पाई है। जिसके कारण निर्धारित समय तक कार्य पूरा हो पाना मुस्किल है। सरकार से शेष धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। अंडर ग्राउंड केबिल होने से कई फायदें हैं। फाल्ट ठीक करने के लिए फीउर बंद नहीं करना होगा। जबकि पहले कहीं भी लोकर फाल्ट होता था तो फीडर बंदर करना पड़ता था। इसके अलावां लोकल फाल्ट भी नहीं होगा। लोगों को 24 घंटे बिजली भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed