फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्टोर बना शो पीस, नहीं है भारी क्षमता के ट्रांसफार्मर

स्टोर बना शो पीस, नहीं है भारी क्षमता के ट्रांसफार्मर

Sun, 02 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
स्टोर बना शो पीस, नहीं है भारी क्षमता के ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 65 ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इनमें से सात 250 से 630 केवीए की क्षमता के हैं, जिनसे ज्यादा बढ़ा क्षेत्र प्रभावित होता है। इसके अलावा 10 से 63 केवीए के 58 ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। इनको को बदलना संभव है लेकिन अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर स्टोर में हैं ही नहीं। उन्हें बाहर से मंगाना पड़ रहा है।
स्टोर में अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मर हैं ही नहीं और कम क्षमता वाले ट्रंासफार्मर भी कम हैं। 250 केवीए से अधिक क्षमता के ट्रांसफार्मरों को वाराणसी से मंगाकर लगाना पड़ रहा है। स्टोर में कम क्षमता के ट्रंासफार्मरों की ही मरम्मत हो रही है। इसमें तीन से चार दिन लग जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। जिले में इस समय विभिन्न क्षमता के कुल 65 ट्रसफार्मर जले हुए हैं। बारिश के कारण ट्रंासफार्मरों के जलने का सिलसिला तेजी से जारी है। इस दौरान इस समय 630, 400 और 250 केवीए के सात ट्रंासफार्मर और 10 से 63 केवीए के कुल 58 स्टोर बना शो पीस, नहीं है भारी क्षमता के ट्रांसफार्मर जले पड़े हैं। हालत यह है कि स्टोर में 630, 400 व 250 केवीए का एक भी नया ट्रांसफार्मर मौजूद नहीं है। जबकि इस समय 400 केवीए का तीन ट्रांसफार्मर अजमेरी, बजरंगा घाट व अहमदखां मंडी का जला है। 630 केवीए का ट्रांली ट्रंासफार्मर जला है। 250 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर मीयांपुर, जफराबाद आदि स्थानों में जले हैं। इसके अलावा 10 केवी के 20, 25 केवी के 26 व 63 केवी के 12 ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। जले ट्रांसफार्मरों को बदलने का कार्य तत्काल नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं धान सहित अन्य फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रहा है। कुटीर उद्योग भी प्रभाीवित हो रहे हैं। लोग अंधेरे में भी जीवन यापन करने को विवश हैं।
विज्ञापन


स्टोर में भारी क्षमता के एक भी ट्रांसफार्मर नहीं है। इन्हें वाराणसी से मंगाकर लगाया जाता है। कम क्षमता वाले भी काफी कम हैं। वर्कशाप में मरम्मत करके इन्हें लगाया जा रहा है।-वीडी सिंह, एक्सईएन, विद्युत स्टोर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed