{"_id":"5b898a5442c7924675343b7d","slug":"15357404872-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले इंजीनियर
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता राजाराम चौहान को ठेकेदार से मिली धमकी के मामले में शुक्रवार को डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी से मिलकर आरोपी ठेकेदार की गिरफ्तारी की मांग की।
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से एसपी को दिए गए पत्रक में कहा गया है कि घटिया काम का भुगतान कराने के लिए इसी तरह से इंजीनियरों को धमकी मिलेगी तो वे इस माहौल में काम नहीं कर सकेंगे। आरोपित ठेकेदार की गिरफ्तारी होनी चाहिए। शिवापार निवासी ठेकेदार मनोज सिंह पर आरोप है कि भीलमदेव नकहरा गांव में घटिया इंटरलाकिंग पर भुगतान करने का दबाव बना रहे थे। जेई ने भुगतान से पहले काम का मानक पूरा करने की बात कही तो उन्हें मारने पीटने की धमकी और फोन पर गालियां दी गई। जेई की तहरीर पर लाइनबाजार थाना पुलिस ने आरोपी ठेकेदार पर केस दर्ज कर लिया है। संगठन के जिला सचिव केडी यादव की अगुवाई में एसपी से मिलने पहुंचे इंजीनियरों ने कहा है कि अगर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन