{"_id":"5b86e82542c79246695cdfa1","slug":"15355678983-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव का हुआ स्वागत
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरामऊ। सिंगरामऊ रियासत के युवराज कुंवर मृगेंद्र सिंह शिवबाबा को राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर बुधवार को लखनऊ से घर आते समय राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज के मुख्य द्वार पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने स्वागत किया। इस मौके पर जयसिंह,पीजी कालेज के प्राचार्य डा. एनके सिंह, सुरेश सिह,बजरंग प्रताप ,दयाशंकर दुवे, संजय मिश्र, शिवप्रकाश पांडेय , बीरबहादुर सिंह ,प्रमोद यादव आदि काफी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण कर बधाई दी। कुंवर मृगेंद्र सिंह ने कहा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति से लखनऊ पार्टी कार्यालय में 27 अगस्त को नियुक्ति पत्र दिया। इसके पूर्व हरिहरपुर पेट्रोल पंप के पास वीरबहादुर सिंह एवं विनय सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया।
जफराबाद। क्षेत्र के लाडनपुर गांव में रोड पर गड़ा बिजली का पोल दुर्घटना का कारण बन रहा है। पोल से टकराकर आए दिन लोग टकराकर घायल हो रहे हैं। खंबे से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
जफराबाद-देवकली मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ी हो जाने पर सड़क के किनारे गड़ा पोल बीच सड़क पर आ गया है। अभी खंभों को रोड से हटाया नहीं गया है। जिससे आए दिन लोग टकराकर घायल हो रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले केराकत निवासी अफजल (23) वर्ष अपने चाचा रहीमुद्दीन (56) वर्ष को जौनपुर से लेकर अपने गांव केराकत जा रहे थे। दूसरे वाहन से पास लेने के चक्कर में लाडनपुर में रोड पर गड़े खंभे से टकराकर गिर गिरकर दोनों घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। बिजली विभाग की उदासीनता के चलते रोड से खंबे को नहीं हटाया गया है।