{"_id":"5b86e81c42c79246435d7d33","slug":"153556788910-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाकी में मोहम्मद हसन इंटर कालेज विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाकी में मोहम्मद हसन इंटर कालेज विजयी
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंजाकला। हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन पर बुधवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में मोहम्मद हसन इंटर कालेज ने टीडी इंटर कालेज को 2-1 अंकों के अंतर से पराजित कर विजेता बना। प्रतियोगिता में आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का पहला मैच इंदिरा गांधी स्टेडियम और टीडी इंटर कालेज के बीच खेला गया। जिसमें टीडी इंटर कालेज 5-0 अंकों के अंतर से विजयी रहा। दूसरा मैच मोहम्मद हसन इंटर कालेज और आरएस कांवेंट कालेज के बीच खेला गया। मोहम्मद हसन इंटर कालेज 2-1 अंकों के अंतर से मैच जीत लिया। तीसरा मैच शिववरण शिक्षण संस्थान और जयकरन ए व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें जयकरन विद्यवालय की टीम 2-1 से विजयी रही। चौथा मैच दुर्गा जी विद्यालय और जयकरन विद्यालय बी के बीच खेला गया। जयकरन विद्यालय 4-0 से बिजयी रहा। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मो. हसन इंटर कालेज और जयकरन विद्यालय ए के बीच खेला गया। जिसमें मो, हसन इंटर कालेज 2-0 से विजयी रहा। दूसरे सेमीफाइनल में टीडी इंटर कालेज और जयकरन विद्यालय बी के बीच खेला गया। टीडी इंटर कालेज 3-0 से विजयी रहा। इससे पहले प्रतियगिता का उद्घाटन जर्नादन प्रसाद अस्थाना ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौकेे पर तहसीलदार सदर ज्ञानेंद्र सिंह, अर्त एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी यादव आदि मौजूद थे। क्रीडा अधिकारी मो. रुस्तम खां ने आभार जताया।