{"_id":"5b86e81742c7924650409d99","slug":"15355678841131-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 अगस्त को जारी होगा पारस्परिक स्थानांतरण का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 अगस्त को जारी होगा पारस्परिक स्थानांतरण का आदेश
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के पारस्परिक स्थानांतरण का आदेश 31 अगस्त को शिक्षकों मिल जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने बुधवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह को यह भरोसा देते हुए कहा कि शिक्षक अपने विद्यालय पर शिक्षण कार्य करें। उन्हें दफ्तर में बेवजह भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है।
महीने भर से लंबित शिक्षकों के पारस्परिक तबादले की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष अमित सिंह की अगुवाई में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। जिस वक्त प्रतिनिधि मंडल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में उनसे मिलने पहुंचा था उसी वक्त बड़ी संख्या में शिक्षक कार्यालय के बाहर जमा थे। बीएसए ने शिक्षक नेताओं से कहा कि हर हालत में 31 अगस्त तक जनपद के अंदर पारस्परिक तबादले का आदेश शिक्षकों को मिल जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आदेश सबका अलग-अलग व्यक्तिगत जारी होगा जिससे कि सभी शिक्षकों को आसानी हो।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेशा के मुताबिक प्रत्येक जनपद में समायोजन पारस्परिक स्थानांतरण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समित गठित की गई है। इस सिलसिले में शिक्षक नेता कई बार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिल चुके हैं। इसके पहले बीएसए द्वारा उन्हें बताया जाता था कि फाइल जिलाधिकारी के यहां है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद ही आदेश जारी किया जाएगा। इसके पहले जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने इस सिलसिले में 24 अगस्त को एडीएम से भी मुलाकात कर शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया था। जिसके बाद 28 अगस्त को जनपदीय समिति की बैठक बुलाई गई और पारस्परिक स्थानांतरण की पत्रावली पर समिति ने संस्तुति प्रदान कर दी। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष के साथ मंत्री संजय सिंह, जिलाउपाध्यक्ष राजेश सिंह, सतीश पाठक, आशीष सिंह, राम सिंह राव आदि मौजूद थे।