{"_id":"5b8596d442c792463b3b6421","slug":"15354815444-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर बनाई आंदोलन की रणनीति
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सभी कार्यालयों में 29 अगस्त से तीन दिवसीय कलम बंद हडताल करेंगे। मंगलवार को सभी विभागों में गेट मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति तय की। कर्मचारी से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। गेट मीटिंग में तय किया की अपनी मांग को लेकर 29, 30 और 31 अगस्त को सभी विभागों में कलम बंद हड़ताल करेंगे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली के लिए सीएमओ कार्यालय, चकबंदी, सिंचाई ,विकास भवन आदि में गेट मीटिंग कर 29 से 31 अगस्त तक कलमबंद हड़ताल की जाएगी। गेट मीटिंग में कर्मचारियों से आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने कार्यालय में हस्ताक्षर बनाकर अपने-अपने तहसील प्रांगण में पूर्वाह्न 11 बजे से धरना देंगे। सरकार द्वारा नई पेंशन व्यवस्था 1 अप्रैल 2005 से लागू कर दी गई है। प्रदेश भर के सभी राज्य की कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी पेंशन स्कीम का घोर विरोध कर रहे हैं। गेट मीटिंग को बदरे आलम अध्यक्ष राजस्व संग्रह अमीन सघं, अशोक कुमार उपाध्यक्ष, सामिप्य द्विवेदी अर्थ एवं संख्या अधिकारी संघ ने संबोधित किया। गेट मीटिंग का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह ने किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ काली बांधकर करेगा विरोध
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक संयोजक सरोज कुमार सिंह की अध्यक्षता संघ कार्यालय पर हुई। बैठक में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर से 29 अगस्त से शुरू हो रहे आंदोलन में नैतिक सहयोग करने का निर्णय लिया गया। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के माध्यमिक शिक्षक 29 और 30 अगस्त को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। 30 अगस्त को शिक्षक पूर्ण कार्य बहिष्कार कर विरोध जताएंगें। दोपहर एक बजे जिला मुख्यालय पर आयोजित सभा में भाग लेंगे। संघ के प्रांतीय मंत्री डा. राकेश सिंह ने शिक्षक और कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आरपार की लड़ाई करेंगे। जिला संयोजक सरोज कुमार सिंह ने कहा कि आंदोलन में शिक्षक अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करेंगे। बैठक में डा. प्रमोद श्रीवास्तव, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, दिलीप सिंह, अतुल सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रमोद सिंह, सुनील कुमार सिंह, पारसनाथ सिंह, ठाकुर प्रसाद तिवारी, हितांशु दुबे, अनिल कुमार यादव, अरविंद सिंह, सतीश सिंह, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे।