फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गहमागहमी के बीच जगतनारायण तिवारी बने अध्यक्ष

गहमागहमी के बीच जगतनारायण तिवारी बने अध्यक्ष

Wed, 29 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
गहमागहमी के बीच जगतनारायण तिवारी बने अध्यक्ष

विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट में गहमा गहमी के बीच कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। चुनाव में जगतनारायण तिवारी अध्यक्ष, बृजेश यादव महामंत्री, सैयद नजर हसन उपाध्यक्ष, राजेश यादव संयुक्त मंत्री, लेखा निरीक्षक रामआश्ररे पाल और शिवनारायण मिश्र कोषाध्यक्ष चुनें गए। इनके निर्वाचित घोषित किए जाने की घोषणा चुनाव अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मतगणना के बाद किया।

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के चुनाव में कुल 606 मतदाता थे। जिसमें 591 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद के लिए छह लोग अपना भाग्य आजमा रहे थे। जिसमें जगत नारायण तिवारी 277 मत पाकर निर्वाचित हुए। दूसरे स्थान पर धनश्याम सिंह रहे जिन्हें 260 मत मिले। 11 मत अवैध घोषित किया गया। महामंत्री पद में बृजेश यादव 349 मत पाकर निर्वाचित हुए। उनके निकटमत प्रतिद्वंदी संजय सिंह को 155 मत प्राप्त हो सका। उपाध्यक्ष पद पर सैयद नजर हसन 375 मत पाकर चुनाव जीत गए। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिवगोविंद को 225 मत प्राप्त हो सके। इसके अलावा संयुक्त मंत्री राजेश यादव, कोषाध्यक्ष शिवनारायण मिश्र,लेखा निरीक्षक रामआसरे पाल चुनें गए। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अभिनव सिंह, सुरेंद्र यादव, शेषमणि शुक्ला, राजकुमार निषाद एवं कनिष्ट कार्यकारिणी सदस्य नृपेंद्र यादव, विद्या देवी, सुधाकर, उमानाथ यादव, दीपक, शेषमणि मौर्य, अरूण आदि निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में यतींद्र नाथ त्रिपाठी, कपिलदेवसिंह, जगदीश अस्थाना, महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed