{"_id":"5b7efe3342c792466d2821c1","slug":"153504925712-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई और बहन के बीच अटूट संबंधों का त्यौहार है रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई और बहन के बीच अटूट संबंधों का त्यौहार है रक्षाबंधन
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। शिक्षा के साथ साथ बच्चों में रचनात्मक कौशल बढ़ाने और कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर कार्यक्रम का आयोजन अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय बांसबारी केराकत में किया गया। तीन दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें बच्चे शिक्षकों के निर्देशन में अनुपयोगी वस्तुओं से राखी बना रहे हैं।
तीन दिवसीय कार्यशाला में दूसरे दिन बृहस्पतिवार को छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की तथा निष्प्रयोज्य वस्तुओं जैसे शादी के कार्ड, धागे, बचे हुए ऊन, मोती से राखी बनाना सीख कर राखियां तैयार कर रहे हैं। शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में देखरेख में छात्रों ने कई मनमोहक व आकर्षक राखियां तैयार की। दूसरे दिन कार्यशाला में दिव्यानी, हिमांशु, खुशी,आराधना, जूली, शुप्रिया, कुमुद, कनक,नेहा ,रितु, काम्या,स्वाति ,गरिमा ,नेहा ,अक्षिता ने प्रतिभाग किया। सार्यशाला में शुक्रवार को भी बच्चे राखियां तैयार करेंगे और अपने हाथों से बनायीं गयी राखियों को छात्रायें छात्रों की कलाई पर शनिवार को बांधकर विद्यालय में रक्षा बंधन का त्योहार मनाएंगे।