{"_id":"5b7da70542c792464b1c4de7","slug":"153496140319-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी आवास में नाली जाम व जल भराव,कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी आवास में नाली जाम व जल भराव,कर्मचारी परेशान
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर भरा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर के हुसैनाबाद मोहल्ला स्थित सरकारी कर्मचारी कालोनी में नाली जाम होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। जलभराव हो गया है। शिकायत के बावजूद नाली की सफाई और पानी निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने पर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
कर्मचारियों को रहने के लिए नगर के हुसैनाबाद कालोनी में आवास बना है, जिसमें विकास भवन व कलेक्ट्रेट सहित अन्य विभागों के कर्मचारी रहते हैं। मुहल्ले में भी सफाई की व्यवस्था बदहाल है। सफाई नहीं होने से नाली जाम है। इससे बारिश होने पर पानी कर्मचारियों के आवास के आस पास ही जमा हो जाता है। बारिश का पानी मोहल्ले में फैला रहता है। कई दिनों तक जल भराव रहने से कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वे पानी में से हलकर ड्यूटी पर जाने व आने को विवश हो रहे हैं। इस संबंध में कर्मचारी नेता प्रदीप कुमार सिंह, राधा देवी, रोशन श्रीवास्तव, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, राकेश राय, श्रवण पांडेय व विजय सिंह ने बताया कि सफाई नहीं होने से नाली जाम है। जिससे बारिश का पानी निकल नहीं पाता है। पानी निकासी के लिए कई बार शिकायत नगर पालिका से किया गया। लेकिन नगर पालिका द्वारा कोई कार्यवाई नहीं की गई। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए शीघ्र नाली की सफाई कराने व पानी निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र का कहना है कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। अगर नालियां जाम हैं और जलभराव की स्थिति तो शीघ्र ही जल निकासी के प्रबंध किए जाएंगे।