फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शहर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध पार्किंग,जमकर हो रही अवैध वसूली

शहर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध पार्किंग,जमकर हो रही अवैध वसूली

Thu, 23 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
शहर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध पार्किंग,जमकर हो रही अवैध वसूली
जौनपुर। शहर में धड़ल्ले से अवैध पार्किंग धड़ल्ले से चल रही है। चाहे चौराहा व अस्पताल हो या फिर होटल, रेस्टूरेंट, शापिंग माल हो। सभी स्थानों पर अवैध पार्किंग चल रहा है। इस दौरान अवैध वसूली भी जमकर की जा रही है। सब कुछ जानकारी भी जिम्मेदारी कार्यवाई करने की बजाय चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में लगभग पग-पग पर अस्पताल, होटल व रेस्टूरेंट चल रहे हैं। वहीं छह से अधिक शापिंग माल भी खुले हुए हैं। लेकिन यहां बिना लाइसेंस के पार्किंग चल रहा है। कहीं -कहीं तो पार्किंग की व्यवस्था नहीं रहने से लोग सड़क के किनारे वाहनों को खड़ा कर देते हैं। देखा जाए तो बदलापुर पड़ाव, टीबी अस्पताल रोड, पालिटेक्रिक चौराहा से वाजिदपुर मार्ग सहित अन्य स्थानों पर खुले शापिंग माल सहित अस्पतालों आदि स्थानों पर अवैध रुप से पार्किंग चल रहा है। इनके पास पार्किंग चलाने का लाइसेंस नहीं है। जिससे रेट भी फिक्स नहीं हैं। जिसके कारण जमाकर अवैध वसूली भी की जा रही है। हालत यह है कि रेट निर्धारित नहीं रहने से दो पहिया वाहनों से 10 से 15 रुपये औरं चार पहिया वाहनों से 20 से 25 रुपया वसूला जा रहा है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अगर जिसके द्वारा नहीं दिया जाता है। उसके वाहनों को खड़ा नहीं करने दिया जाता है।
विज्ञापन


नगर में कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है और न ही किसी को लाइसेंस ही दिया गया है। इसके लिए अभी कोई कार्यवाई भी नहीं चल रही है। अवैध पार्किंग चलने की जानकारी मुझे नही ंहै। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण चंद्र
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed