फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हनुमत लला का दर्शन पाकर निहाल हुए श्रद्धालु

हनुमत लला का दर्शन पाकर निहाल हुए श्रद्धालु

Wed, 22 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
हनुमत लला का दर्शन पाकर निहाल हुए श्रद्धालु
जौनपुर। बुढ़वा मंगल हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। अजोशी धाम में मेला लगा। श्रद्धालुओं ने चना, रोट, हलवा और लड्डू का प्रसाद चढ़ा कर मन्नतें मांगी। मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। शाम को मंदिरों के पास बिरहा व कजरी का जोरदार मुकाबला हुआ। अजोशी धाम में भीड़ को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात की गई थी। शहर के सिपाह स्थित बड़े हनुमान मंदिर, बीआरपी इंटर कालेज के गेट, टीडी कालेज के मारुति मंदिर कोतवाली हनुमान मंदिर समेत जिले के सभी छ़ोटे बडे मंदिरों में श्रद्धा के साथ हनुमान जी पूजे गए। लड्डू का भोग लगाकर भक्तों ने दर्शन पूजन किया। शहर के सभी मंदिरों को आकर्षक तरीके सजाया गया था।
विज्ञापन

सिकरारा क्षेत्र के अजोशी स्थित महावीर धाम में दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने चना, रोट, हलवा व लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। दोपहर बाद लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। शाम को बिरहा व कजरी का जोरदार मुकाबला हुआ। श्रद्धालुओं की इतनी भीड़ उमड़ी कि परिसर के बाहर तक कतार लग गई। मंदिर के स्वयं सेवकों व पुलिस को व्यवस्था बनाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। भोर में पुजारी अरविंद मिश्र, आकाश कुमार, अजय , स्वामीनाथ मिश्र ने बजरंग बली का गुलाब, तुलसी गेंदा, गुड़हल के फूल-मालाओं से भव्य शृंगार किया। भोर में चार बजे मंगला आरती की गई। आरती के बाद मंदिर का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया गया। धाम के सेवक गोरखनाथ मिश्र ने बताया कि गर्भ गृह के गुंबद पर नया कलश लगाया गया है, जिससे मंदिर की ऊंचाई 121 फुट हो गयी है। लोगों ने कलश का भी पूजन किया। धाम विद्वानों तथा बटुकों ने हनुमानबाहुक, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड , हनुमानाष्टक का पाठ किया गया। सोमवार से शुरू रामचरित मानस के अखंड पाठ के समापन पर हवन किया गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर स्थित हनुमान दौलतिया में संकट मोचन हनुमान के दर्शन पूजन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने हनुमान के चरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ह्दयनरायन गुप्त मुन्ना के नेतृत्व में सुबह गाजेबाजे के साथ प्रभातफेरी निकाली गई, जो नगर भ्रमण कर मंदिर पर पहुंचा। मेले में बच्चों ने खिलौना वगैरह खरीदा। नई गंज,गोला मंडी ,अंजही, गुड़ाही , अम्बेडकर नगर, नईबाजार बहोरिकपुर आदि स्थानों से विभिन्न समितियों की तरफ से एक दर्जन से अधिक प्रभू हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्तीगंज क्षेत्र के बैरिया हनुमान मदिंर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। नेवढ़िया क्षेत्र के हथेरा गांव में हथेरावीर बाबा के मंदिर में हजारों नवदंपती जीवन की शुरुआत करने वाले जोड़ो ने सिंदूर व हल्दी का चिकस चढ़ाकर अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने की प्रार्थना की। मंदिर में एक ईंट पट रखकर शादी होने की मन्नत भी मांगी जाती है। मनोकामना पूर्ण हो जाने पर अगले वर्ष आज के ही दिन वही ईंट मन्नत मांगने वाला खड़ा करके रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed