{"_id":"5b7c576842c792464625484f","slug":"153487548714-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस लाइन सर्वे सूची में पाए गए अपात्र दे सकेंगे आपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस लाइन सर्वे सूची में पाए गए अपात्र दे सकेंगे आपति
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेस लाइन सर्वे 2012 की सूची पर आपत्ति के लिए मंगलवार को ब्लाकों में हेल्पलाइन डेस्क खोल दी गई। जिला मुख्यालय पर विकास भवन के भूतल पर स्थित ओडिएफ वार रुम में 22 अगस्त से डेस्क काम करेगी। गावों व ब्लाकों में सूची चस्पा कर दी गई।
शौचालय के लिए हुए बेसलाइन सर्वे 2012 की सूची की पड़ताल करके लगभग 61 हजार लोगों के नाम काटे गए हैं। अब इस पर आपत्ति मांगी जा रही है। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि जांच में जिन लोगों को अपात्र घोषित किया गया है, वे अपनी आपत्ति हफ्ते भर के भीतर दर्ज करा सकते हैं। उसके बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी और शौचालय का निर्माण तेजी से शुरू कराया जाएगा ताकि दो अक्टूबर तक गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा सके।