फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुस्लिम नेताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

मुस्लिम नेताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक

Tue, 21 Aug 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
मुस्लिम नेताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक
जौनपुर। बक्शा थाने में शुक्रवार को हुई शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष द्वारा बड़े जानवरों की कुर्बानी पर पूरी तरह रोक लगाने के फरमान पर असंतोष जताते हुए मुस्लिम नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। पत्रक में मांग की गई है जिन बड़े जानवरों की अभी तक बकरीद के मौके पर कुर्बानी होती रही है, उसे न रोका जाए। पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि बक्शा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर, सदरुद्दीनपुर, दक्षिणपट्टी, बर्रेपट्टी आदि गांवों में बकरीद के मौके पर प्रतिबंधित जानवरों को छोड़कर बाकी अन्य बड़े जानवरों की कुर्बानी हमेशा होती रही है। कुर्बानी के मसले पर कभी कोई विवाद नहीं हुआ। उन्हें शक है कि पुलिस कुर्बानी के नाम पर उनका उत्पीड़न कर सकती है। प्रतिनिधि मंडल में हाजी सुल्तान अहमद, ग्राम प्रधान मो. गुफरान, बंदे हसन, मो. इस्लाम, कुमैल अहमद, इफ्तेखार अहमद, मो, आसिफ, अनवारुल हक, मोहम्मद सलीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed