फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अतिक्रमण से सिकुड़ गई है शहर की चौड़ी सड़कें

अतिक्रमण से सिकुड़ गई है शहर की चौड़ी सड़कें

Sat, 18 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण से सिकुड़ गई है शहर की चौड़ी सड़कें
जौनपुर। रसूखदारों के आगे प्रशासनिक अधिकारी और यातायात अमला बेवश नजर आ रहा है। ऐसे लोगों ने सड़क पर कब्जा कर रखा है। जिसकी वजह से चौड़ी सड़कें भी सिकुड़ गई है। जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था बदहाल हो गया है। हर रोज जाम लग जाता। जिसमें फंसकर लोग तड़तड़ाते हैं। खासकर महिलाएं और स्कूली बच्चे परेशान हो जाते हैं। इसको लेकर आला अफसर भी चिंतित तो हैं लेकिन बेवश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्षों में पूरे शहर में तोड़फोड़ हुई। सड़कों को चौड़ा किया गया। अतिक्रमण को हटाया गया। लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने फिर कब्जे शुरू दिए। स्थिति यह है कि दुकान का सामान फुटपाथ पर सजाने की होड़ मच गई है। जिधर देखिए उधर ही सामानों को सड़क पर कब्जा करके रख दिया गया है। सबसे खराब स्थिति गाड़ियां खड़ी करने वालों की है। इनके द्वारा मनमानी तरीके से गाड़ियां खड़ी करने की वजह से चौड़ी सड़कें भी पगडंडी से बदतर हो गई है। यातायात व्यवस्था चौपट हो गया है। दिन में सड़कें सिकुड़ जाती हैं। प्रशासनिक और पुलिस अफसर भी इस नजारे को अपनी आंखों से देखते हैं। लेकिन सड़क कब्जाए रसूखदारों के आगे बेवश नजर आ रहे हैं। लाइन बाजार क्षेत्र में स्थिति काफी खराब है। जेसीज चौराहे से ओलंदगंज की स्थिति तो पगडंडी से बदतर हो गई जबकि 100 फुट चौड़ी सड़क कागजों में है लेकिन दोनों तरफ इस तरह गाड़ियां लोग खड़ा करते कि लोग आ जा नहीं सकते हैं। ओलंदगंज चौराहे पर लोगों ने सड़क को ही पार्किंग स्थल बना लिया है। यातायात पुलिस के सिपाही और होमगार्ड 20 की संख्या में यहां रहते हैं लेकिन कोई सड़क पर वाहन खड़ा करने से मना नहीं करता। यातायात पुलिस चेकिंग के नाम पर गांवों से आए लोगों से जुर्माना वूसली में ही जुटी रहती है। सड़कों पर ट्रैफिक लोड बढ़ने लगा है। व्यापारियों द्वारा दुकान खोलते ही फुटपॉथ पर सामान सजा दिया जाता। उसके आगे गाड़ियां खड़ी कर दी जाती। रिक्शा, खुमचा, माल लादने उतारने वाली गाड़ियां लगी रहती हैं। जिसकी वजह से परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


हर रोज लगता जाम
जौनपुर। सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से हर रोज जाम लगने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। जाम में फंसकर घंटों लोग परेशान हो रहे हैं। कई बार यातायात इंतजाम बेहतर करने का प्रयास हुआ लेकिन वास्तव में कोई सुधार नहीं हो सका। सड़क पर गाड़ियां खड़ा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने से इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीघ्र ही नगर पालिका और प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। समय-समय पर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लोगों को भी सड़क पर वाहन खड़ा करने से परहेज करना चाहिए। - डा. अनिल पांडेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed