{"_id":"5b75cfe742c792192e436b57","slug":"153444758220-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलन सेना ने धरना कर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलन सेना ने धरना कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। फूलन सेना ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में सरपतहा थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी श्रीराम के हत्या में शामिल लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने और बिंद परिवार के उपर से फर्जी मुकदमें को वापस करने और बिंद परिवार के दुकाम मेें लगी आग से हुई क्षति का मुआवजा दिए जाने की मांग की। श्रीराम बिंद के परिवार को 25 लाख का मुआवजा, पेंशन, आवास, हैंडपंप, शौचालय, राशन कार्ड की सुविधा दिए जाने की मांग की। धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं ने सरकार पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। समस्या से संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा।
धरना सभा के प्रदेश संयोजक डा. संजीव बिंद ने कहा कि सरकार समस्या को पूरी तरह से जान रही है। लेकिन धरना स्थल पर पहुंच कर उसका निस्तारण कराने में कोई पहल नहीं की जा रही है। यदि सरकार हीलाहवाली करती है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। फूलन सेना के प्रदेश प्रभारी कमलेश प्रजापति ने कहा कि पीड़ित की समस्या से जिला प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। फूलन सेना उसकी लड़ाई को जारी रखेगी। सेना के प्रदेश प्रवक्ता अशोक कुमार पासवान ने कहा कि सरकार संविधान की रक्षा नहीं कर पा रही है। धरना सभा को राम कृपाल, वंशराज, बृजेश, नथुनी ब्यास, निक्कू लाल, बाबूलाल आदि मौजूद थे। संचालन हरिराम भील ने की। अध्यक्षता राम अजोर शर्मा ने की।