फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दादर बाइपास पर नागरिकों ने कूड़ा गिराने से रोका

दादर बाइपास पर नागरिकों ने कूड़ा गिराने से रोका

Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
दादर बाइपास पर नागरिकों ने कूड़ा गिराने से रोका
शाहगंज। कूड़ा डंपिंग यार्ड की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों के कचके के ढेर लग रहा है। नगर पालिका कर्मी नगर के दादर बाइपास के पास गत एक दशक से कूड़ा डम्पिंग कर रहे हैं। दादर के पास कूड़ा गिराए को लेकर स्थानीय लोगों कई बार शासन, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का दरवाजा खटखटाया। जिसपर महीने भर कूड़ा उक्त स्थान पर नहीं गिराकर दूसरे स्थान पर फेका जाने लगा। मंगलवार को पुन: कूड़ागाड़ी पहुंची तो नागरिक आक्रोश बढ़ गया। कूड़ा गाड़ी को कूड़ा गिराने से रोकते हुए उसे वापस कर दिया। कूड़े का वाहन पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट गया और कूड़ा गिराने आए नगर पालिका कर्मियों को कूड़ा नहीं गिराने दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद को सुल्तानपुर जनपद से जोड़ने वाला यह दादर बाइपास पुल कूड़ा डम्पिंग जोन में तब्दील हो गया है। जिससे स्थानीय नागरिकों का जीना मुश्किल हो गया है। बारिश के कारण कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध से राहगीरों को परेशानी हो रही है। दुर्गंध से आस पास के लोगों का जीना दूभर हो गया है। मंगलवार की पूर्वाह्न नगर पालिका के कर्मी दादर बाइपास पर कूड़ा गिराने के लिए फिर पहुंच गए। कूड़ा गाड़ी आते ही धानी यादव, अहमद अली, जमीर खान, प्यारे लाल, लाडले, जुगनू, काजू, सबी हैदर, विनय मोदनवाल, बबलू आदि ने कूड़ा गिराने से रोककर ट्रैक्टर वापस भेज दिया। नगर पालिका अध्यक्षा गीता जायसवाल ने बताया कि कूड़ा डम्पिंग यार्ड के लिए स्थान चिह्नित न होने के कारण परेशानी हो रही है। पालिका प्रशासन पूरी सक्रियता से समस्या के समाधान के लिए लगा है। इस संदर्भ में नगर विकास मंत्री से भी वार्ता हुई है। मंत्री ने जिलाधिकारी से समस्या निस्तारण के लिए कहा है। कूड़ा डम्पिंग यार्ड के लिए खुटहन रोड पर निजामपुर के समीप स्थान चिह्नित हो गया था लेकिन ग्राम प्रधान व ग्रामीणों की अड़चन के कारण बात नहीं बन पाई। फिलहाल अन्य स्थानों पर जगह तलाशी जा रही है। जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed