{"_id":"5b69e4464f1c1b54638b6eaf","slug":"153366636715-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस ट्रेनों के नहीं रुकने से व्यापारी व लोग हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस ट्रेनों के नहीं रुकने से व्यापारी व लोग हैं परेशान
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव करने को लेकर नगर के समाजसेवी अनिल विश्वकर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों नीलांचल एक्सप्रेस, वाराणसी-आनंदविहार, गरीबरथ एक्सप्रेस, अर्चना एक्सप्रेस, मालदा -नई दिल्ली, मरुधर एक्सप्रेस, हावड़ा जैसलमेर, हावड़ा- लालकुआं, कोलकाता-आगरा एक्सप्रेस, मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है।
हावड़ा अमृतसर रेलखंड वाराणसी लखनऊ वाया वाराणसी प्रतापगढ़ रायबरेली लखनऊ रेलखंड पर मुगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन स्थित है। यहां से मात्र दो किलोमीटर दूर स्थित सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र (सीडा) है। जिसमें पेप्सिको, हाकिंस, अभिनव स्टील समेत कई नेशनल व मल्टीनेशनल छोटी व बड़ी सैकड़ों औद्योगिक ईकाइयां मौजूद हैं। सतहरिया के उद्यमियों को सामान भेजने और मंगाने का एक मात्र साधन रेल यातायात है। सीडा के उद्यमियों सहित मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज व मछलीशहर तहसील के लोगों को मजबूरन जौनपुर, इलाहाबाद व वाराणसी जंक्शन जाकर ट्रेनों को पकड़ना पड़ता है। जिससे समय और पैसा की बर्बादी होती है। सड़क यातायात के लिए गोरखपुर-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन और रायबरेली जौनपुर रायबरेली टू लेन राष्ट्रीय राजमार्ग की सड़कें औद्योगिक क्षेत्र से होकर गुजरती हैं।