फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गुणवता के साथ समस्याएं निस्तारित करने का निर्देश

गुणवता के साथ समस्याएं निस्तारित करने का निर्देश

Sun, 05 Aug 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गुणवता के साथ समस्याएं निस्तारित करने का निर्देश
जौनपुर। जिले के सभी थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें लोगों की समस्याएं निस्तारित की गई। बरसठी थाने में एसडीएम ने कहा कि यदि किसी गांव में अवैध कब्जा मिला तो लेखपाल पर कार्र्रवाई होगी। इस दौरान जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो पाया, उन्हें गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार, बरसठी थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी मोतीलाल यादव और क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव ने फरियाद सुनी। इस दौरान कुल आठ प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष छह प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए दे दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने कई मामले का मौके पर ही निस्तारण करवाया। वहीं, उपजिलाधिकारी ने भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण समय से नहीं होने पर लेखपालों और मौजूद कानूनगो को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर गांवों में अवैध कब्जा का पता चला तो लेखपाल पर कारवाई होगी। लंबित मामलों को तुरंत निस्तारित करने का निर्देश दिया। मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय कोतवाली प्रांगण में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक संतोष दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। इसमें कुल 19 प्रार्थना पत्रों में से तीन का निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए दे दिया गया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक शशांक राय, एसएसआई विजेंद्र गिरी, पारसनाथ यादव सहित कई राजस्व एंव पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 19 प्रार्थना पत्र आए थे। जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार केके मिश्र व कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed