{"_id":"5b61fe754f1c1bbd298b74ca","slug":"15331487791-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त से मिलेंगे गूजर ताल से मत्स्य बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त से मिलेंगे गूजर ताल से मत्स्य बीज
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के खुदौली स्थित गूजर ताल से 8 अगस्त से मत्स्य बीज मिलने लगेंगे। गूजर ताल के प्रभारी सुदामा प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष भी 32 लाख मत्स्य बीजों के वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इस सीजन में मत्स्य बीजों के दाम में 10 रुपए प्रति हजार की वृद्धि कर 120 रुपए प्रति हजार निर्धारित किया गया है। विभागीय लेटलतीफी के चलते जुलाई में मिलने वाला मत्स्य बीज अब अगस्त के दूसरे सप्ताह में मिलने जा रहा है। एक दशक पूर्व यहां से एक करोड़ से अधिक मत्स्य बीजों की पूरे पूर्वांचल में आपूर्ति होती थी। यही से स्पान का भी उत्पादन होता था। विभाग ने घाटा दिखा कर हैचरी को बंद कर दिया। उसके उपकरण खराब हो रहे हैं। जुलाई माह से ही मत्स्य पालक मत्स्य बीजों के लिए परेशान हैं। मानसून की देरी और कार्य योजना समय से मंजूर न होने के कारण मत्स्य बीजों के नर्सरी तालाब तैयार न होने के चलते अब अगस्त के दूसरे सप्ताह से मत्स्य बीजों का वितरण शुरू होगा।