{"_id":"5b5e01574f1c1b572f8b7299","slug":"15328873785-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम हुई बारिश के पानी से डूब गए कई मोहल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम हुई बारिश के पानी से डूब गए कई मोहल्ले
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में रविवार को झमाझम बारिश हुई। भोर से शुरू हुई बारिश से खरका कालोनी, भगौती कालोनी, लाइन बाजार, राजकालोनी, कालीकुत्ती, परमानतपुर, ईशापुर, उर्द ू बाजार, अहियापुर, पुरानी बाजार सहित 15 से अधिक मोहल्ले पानी से डूब गए। उधर खरका कालोनी स्थित सिटी मजिस्ट्रेट के आवास में पानी घुस गया। नगर पालिका प्रशासन ने जसीबी से नाली तोड़कर पानी निकाला।
बारिश की वजह से न्यू मार्केंट, शाही पुल पर तालाब जैसा मंजर हो गया। ओलंदगंज से परमानतपुर रोड पर दो फुट पानी बहने लगा। लोग घरों से नही निकल सके। कई लोगों की बाइक पानी की वजह से बंद हो गई। सिटी स्टेशन के रास्ते पर भी पानी जमा हो गया। बारिश की वजह से एलटी ग्रेड की परीक्षा में भीगते हुए परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचे। जिला अस्पताल रोड, स्टेशन रोड पर पानी जमा हो गया। ओलंदगंज से मछलीशहर पड़ाव पर आने वाले रास्ते पर पानी लगने से आवागमन बंद हो गया। मोहल्ले में पानी जमा होने की मुख्य वजह नालियों की सफाई नहीं होना है। शहर की सभी नालियां कूड़े और गंदगी से पट गई हैं। नगर पालिका परिषद द्वारा सभी नालों की सफाई नहीं करा पाने से लोगों को भारी दिक्कतें हुईं।
नेवढ़िया में क्षेत्र के ऊपरी हिस्से के खेतों को तैयार कर धान की रोपाई के लिए छोड़ा गया था। लेकिन किसानों के पास पानी के अभाव को दूर करने के लिए कोई भी साधन नजर नहीं आ रहे थे। रविवार को हुई बारिश से किसानों की चिंता दूर हुई। बारिश में भीगते हुए किसान खुशी खुशी धान की रोपाई किए।
विज्ञापन
बदलापुर में झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। खेत तथा तालाब पानी से लबालब भर गए हैं। पीली नदी भी जल भराव के कारण शबाब पर है। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से बदलापुर कस्बे में जलभराव के कारण आने जाने वालों को दिक्कत हुई। ग्राम देवरामपुर में हीरालाल के छप्पर पर महुए का पेड़ गिरने से उनका परिवार बेघर हो गया। वहीं छप्पर में रखी खाद्य सामग्री बारिश के चलते भींग गई। छप्पर में सो रहे रवि यादव 16 वर्ष तथा रुचि 13 वर्ष को मामूली चोटें आई हैं। ग्रामीण इलाके कीचड़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। क्षेत्र के कस्तूरीपुर तथा दुगौलीकला के बीच पीली नदी पर बना रपटा पुल डूब जाने से दर्जन भर से ज्यादा गाँवों का आवागमन बंद हो गया।
मुफ्तीगंज में बारिश से किसानों के चेहरे पर जो संकट छाया था वह समाप्त हो गया। किसान कजरी गाकर धान की रोपाई करने में मशगूल रहे। खेती का कार्य खूब दमदारी से हो रहा है। मौसम जहाँ काफी गर्म था अब सुहावना हो गया है। जनजीवन पशु पक्षी सभी खुश दिखाई दे रहे हैं। यह जल किसानों के लिए अमृत का कार्य करेगी।
सिंगरामऊ में सुबह से हो रही लगातार बारिश से क्षेत्र के लविदाही गांव निवासी राम ललित मिश्र का रिहायशी घर अचानक भर भरा कर गिरने लगा। घर के सदस्य निकलकर बाहर आ गए। घर में रखा अनाज, भूसा और गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। संयोग ही था कि किसी को चोट नहीं आई। उसी गांव के राम अवध का भी कच्चा घर बारिश से गिर गया।