{"_id":"5b5b67894f1c1b19208b71cf","slug":"153271693217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मेले को देखते हुए मंदिर और शिवालयों में हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मेले को देखते हुए मंदिर और शिवालयों में हुई सफाई
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। श्रावण मास की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इसके एक दिन पूर्व शिवालयों सफाई की गई। दिन भर मंदिरों में रंगरोगन करने का काम चलता रहा। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने गौरीशंकर धाम में पूजन किया और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शीतला धाम चौकिया, मां मैहर मंदिर परिसर के अलावा गोमती नदी के किनारे स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर और इन्य छोटे बड़े मंदिरों में भी सफाई हुई।
डीएम दोपहर में श्री गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज पहुंचे। मंदिर का पट बंद था। उन्होंने बाहर से भगवान शंकर का दर्शन किया। पंडित शोभनाथ गिरी से सावन की तैयारियों के विषय में पूछा तो पुजारी ने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूरी हो गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क से मंदिर तक के मार्ग को आरसीसी करा दिया जाएगा। डीएम ने कहा कि आज दर्शन करने आया हूं शनिवार को निरीरक्षण करने आऊंगा जो भी समस्या हो अवगत कराइएगा। उसका समाधान किया जाएगा। सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है।