{"_id":"5b58c0c04f1c1b1e308b6dc8","slug":"153254316315-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण की वजह से गोमती नदी में उतराई मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण की वजह से गोमती नदी में उतराई मछलियां
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जफराबाद। क्षेत्र के नाव घाट, धोबी घाट, श्मशान घाट सहित अन्य नदी के मोड़ पर प्रदूषण की वजह से जिंदी मछलियां उतरा गई। जिससे उन्हें देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग तो मछलियों को खाने के लिए नदी से बटोर रहे थे। विगत पखवाड़े में भी क्षेत्र के नवाबाद जंगल, ख़रचलपुर, सुंगुलपुर, राजेपुर सहित गोमती नदी में चारों तरफ जहां बहाव गया है वहां पर मछलियां विषाक्त पानी के कारण उतरायी थी।
हमेशा की तरह इस साल भी जब गोमती नदी में बहाव का गंदा पानी आया तब नदी में मछलियां संक्रमित होकर उतराने लगी। जब गोमती नदी में बहाव का गंदा पानी बारिश के समय आता है। तब नदी की इस प्रकार की स्थिति हो जाती है कि उसमें रह रहे जीव एवं मछलियां पानी के संक्रमित होते ही तड़पने लगती हैं। उसके बाद ग्रामीण अंचल के लोग बिना जानकारी बस उसी मरी मछलियों को नदी से निकालकर खाने के लिए ले जाते हैं जो उनके लिए भी एक संक्रमण का कार्य करता है। लेकिन गांव में अनजान लोग इस तरह की मछलियां खाकर अपने जीवन को विभिन्न प्रकार के रोगों की दावत दे रहे हैं।