{"_id":"5b5773ee4f1c1b466d8b6bb9","slug":"15324579611525-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ घंटे तक बाधित रही 25 मोहल्लों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ घंटे तक बाधित रही 25 मोहल्लों की बिजली
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। 33 केबी का ब्रेक डाउन होने और सिंहीपुर में केबल फाल्ट होने से मंगलवार को 25 मोहल्लों की नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे मोहल्लेवासियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उमस भरी गर्मी से लोग पसीने से लोग तरबतर रहे। वहीं पानी के लिए भी भटकते रहे। देर शाम आठ बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे 33 केबी का ब्रेकडाउन होने और सिहीपुर में केबल फाल्ट हो गया था। जिससे नईगंज बिद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे बिजली आपूर्ति होने वाले 25 मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। जिसमें सिटी स्टेशन ,मुरादगंज, रुहट्टा, सहकारी कालोनी उमरपुर, तारापुर कालेेनी, कटघरा, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, पालिटेक्निक चौराहा व कृषि भवन आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। बिजली नहीं रहने से कूलर व पंखा नहीं चले। जिससे लोग उमस भरी गर्मी में पसीने से तरबतर हो रहे थे। इससे बचने के लिए लोगों ने हाथ के पंखे का प्रयोग किया। पानी के लिए लोग भटकते रहे। लोगों ने आरओ का पानी मंगाया। उधर केबल फाल्ट होने पर बिजली विभाग के कर्मचारी ठीक करने में जुुट गए।
33 केबी का ब्रेकडाउन होने और सिहीपुर में केबल फाल्ट हो गया था। जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। देर शाम आठ बजे तक खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई ।
विज्ञापन
एससी सोनोरिया
अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड तृतीय