फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   शौचालय नहीं बनवाने वाले 456 लाभार्थियों को नोटिस

शौचालय नहीं बनवाने वाले 456 लाभार्थियों को नोटिस

Sat, 21 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
शौचालय नहीं बनवाने वाले 456 लाभार्थियों को नोटिस
जफराबाद/खेतासराय। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण पूरा नहीं करने वालों को नोटिस देने का कार्य किया जा रहा है।जिससे शीघ्र शौचालय उनके द्वारा बनवा लिया जाए। जफराबाद नगर पंचायत में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा नहीं करने वाले 456 लाभर्थियों को नोटिस दिया गया है। वहीं, खेतासराय नगर पंचायत में 130 लाभार्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जफराबाद नगर पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुल 714 शौचालय निर्माण का लक्ष्य मिला था। इसके लिए कुल 57 लाख 12 हजार की धनराशि स्वीकृति हुई थी। शौचालय बनवाने के लिए अब तक कुल 706 आवेदन कर्ताओं को प्रथम किस्त के रूप में चार -चार हजार की सहायता राशि भेजी गई थी। जिसमें से कुल 300 लाभार्थियों ने अपना शौचालय बनवाकर नगर पंचायत को सूचित कर दिया है। लेकिन 456 लाभार्थी प्रथम किस्त पाने के बावजूद शौचालय निर्माण नहीं करया है। जिनको नोटिस जारी की गई है। नगर के कुल 10 वार्डों में से 6 वार्ड शेखवाड़ा, हिसांर कोट, सैय्यदअलीपुर, सैय्यदहास, नासही, ताड़तला जैसे बड़ी आबादी वाले वार्डों को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जा चुका है। उधर, खेतासराय स्थानीय नगर पंचायत में शौचालय बनवाने के लिए पहली किस्त का भुगतान लेने के बावजूद शौचालय का निर्माण नहीं कराने वाले 130 लाभार्थियों के विरुद्व अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि कस्बा के 13 वार्डो में मिलाकर 130 लाभार्थी ऐसे हैं। जिनको पहली किस्त दी जा चुकी है। लेकिन अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वार्डो को ओडीएफ कराने में बाधा आ रही है। कई बार कहने के बावजूद इन लाभार्थियों ने शौचालय निर्माण नहीं कराया है। पहले थाने में ऐसे लोगों के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई थी। लेकिन संतोष जनक कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर सीओ शाहगंज को तहरीर देकर ऐसे लाभार्थियों के खिलाफ सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed